किसान आंदोलन में आखिर क्यों हुआ कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू पर हमला, देखें Live

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 25 Jan 2021

mp_ravneet_bittu

चंडीगढ़। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) पर रविवार को सिंघु बॉर्डर (Singhu Border) पर एक जन संवाद कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया, उन्हें धक्का दिया गया और उनकी पगड़ी खींची गई। उन्होंने इसे कुछ शरारती तत्वों द्वारा किया गया जानलेवा हमला बताया है।

लुधियाना से सांसद बिट्टू के वाहन को भी गुरू तेग बहादुर जी स्मारक पर क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जहां वह कांग्रेस के अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला और पार्टी के विधायक कुलबीर सिंह जीरा के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गये थे।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बिट्टू

रवनीत बिट्टू ने फेसबुक (Facebook) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुछ शरारती तत्वों ने, जिनके इरादे अज्ञात हैं, हम तीनों पर जानलेवा हमला कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।’’ बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं जिनकी सन 1995 में हत्या कर दी गई थी। केंद्र के नये कृषि कानूनों के विरोध में बिट्टू, औजला और जीरा दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैंष

बिट्टू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझ पर डंडों और हथियारों से लैस लोगों के एक समूह ने घात लगाकर हमला किया। हालांकि, यह हमला सुनियोजित तरीके से किया गया, लेकिन हम वहां से फौरन ही निकल गये क्योंकि हम नहीं चाहते हैं कि कुछ उपद्रवियों के चलते किसानों के प्रदर्शन में बाधा आए।’’ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कथित घटना के बारे में अब तक कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है।

किसान आंदोलन में सांसद पर क्यों हुआ हमला, देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *