Republic Day: जालंधर में कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने फहरा तिरंगा झंडा, कहा – 1 लाख नौकरी दे रही है सरकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 26 Jan 2021

aruna chaudhry

डेली संवाद, जालंधर
गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में सादगी इस बार बड़े ही सौहार्दपूर्ण रूप से गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। मुख्य अतिथि पंजाब की कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने परेड की सलामी ली। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान परेड का नेतृत्व आईपीएस अफसर ज्योति यादव ने किया।

परेड की सलामी और राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने कैप्टन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पंजाब सरकार ने एक लाख नए रोजगार देने का फैसला लिया है। जिसमें अभी तक 20 हजार को रोजगार दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि पिछला वर्ष यानि 2019 कोरोना की चपेट में गुजरा। कोरोना महामारी के दौरान पंजाब सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर मुहिम चलाते हुए बचाव के प्रबंध किए।

अरुणा चौधरी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी पंजाब सरकार ने काम किए। पंजाब के 12394 गांवों में तालाबों की सफाई और गलियां व नालियां पक्की करने का काम किया गया है। ओपन जिम प्राथमिकता के आधार पर बन रहे हैं। मंत्री ने कहा कि पंजाब में 20 में आईटीआई कॉलेज तथा 15 डिग्री कॉलेज बनाए जाएंगे। मंत्री ने कहा पंजाब में ओल्ड एज होम बनाने के लिए भी योजना तैयार है। इसमें अपनों के ठुकराए बुजुर्गों को आश्रय दिया जाएगा।

सादगी से मनाया गणतंत्र दिवस

आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण जालंधर में सीमित व्यक्तियों की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इस बार पीटी शो और बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया है। इसी तरह पंजाब के अन्य शहरों में सादगी पूर्ण रूप से गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *