दिल्ली के लालकिले पर प्रदर्शनकारियों ने फहराया अपना झंडा, 1 की मौत, कई इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद, हंगामा जारी, देखें Live

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 26 Jan 2021

lal qila

नई दिल्ली। आईटीओ पर काफी बवाल मचा हुआ है। किसानों के पथराव के बाद कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं, एक ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक किसान की मौत हो गई है। जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। किसानों ने लाल किले पर अपने झंडे फहराए हैं देश की राजधानी दिल्ली में किसान प्रदर्शनकारी आईटीओ के पास दिल्ली पुलिस से झड़प के बाद लाल किले (Red Fort) तक पहुंच गए हैं।

दिल्ली स्थित लाल किले के प्राचीर पर आंदोनलकारी पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने प्राचीर पर अपने संगठन का झंडा फहराया। इसके बाद एक प्रदर्शनकारी ने लाल किले की गुंबद पर ही झंडा लगा दिया। अभी प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं, जिन्हें पुलिस समझाने की कोशिश कर रही है। पुलिसकर्मी लाल किले को खाली करा रहे है। किसान इंडिया गेट की तरफ बढ़ने की भी कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने इंडिया गेट जाने वाले रास्ते को ब्लॉक कर दिया है।

किसान प्रदर्शनकारी लाल किले पर अपना झंडा भी फहरा दिया है। पुलिस किसान आंदोलनकारियों की भीड़ को काबू करने की कोशिश कर रही है। लेकिन किसान लगातार हंगामा कर रहे हैं। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मोबाइल इंटरनेट बंद किया गया है। यह कदम कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखकर उठाया गया है।

तलवार और लाठी डंडों से लैस किसान

बता दें कि आज दिल्ली में आईटीओ के पास किसान आंदोलनकारियों ने पुलिस की टीम पर तलवार और लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। किसानों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी भी की। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने किसानों की भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। जिसके बाद किसान प्रदर्शनकारी और ज्यादा उग्र हो गए। किसानों ने पुलिस की टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश भी की।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *