दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 लोगों को हिरासत में लिया, योगेंद्र यादव के खिलाफ भी FIR

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 206 शब्द|📅 27 Jan 2021

kisan protest2

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कल शहर में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 200 लोगों को हिरासत में लिया. दिल्ली पुलिस ने कहा कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक योगेंद्र यादव सहित कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज किए गए हैं. इन पर पुलिस के साथ हुए NOC के करार की अवहेलना का आरोप है। उन पर आरोप हैकि उन्होंने करार के खिलाफ गए। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों ने केवल तोड़फोड़ की, बल्कि लूटपाट भी की है।

डकैती और चोरी की धाराओं में FIR

दिल्ली पुलिस ने हिंसा को लेकर IPC Sec 395 (डकैती), 397 (डकैती, चोरी या किसी को नुकसान पहुंचाने की मंशा से हमला करना), 120 b (आपराधिक साजिश की सजा) और अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की. दिल्ली पुलिस ने कहा कि क्राइम ब्रांच इसकी जांच करेगी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 26 जनवरी को उग्र भीड़ के हमले में 300 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने अब तक 22 एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर में दिल्ली पुलिस के पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ने और ट्रैक्टरों के जरिए सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाने समेत कई शिकायतें हैं, जिसमें दंगे, मारपीट, धमकी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *