कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू का बड़ा खुलासा, कहा- खालिस्तानियों ने करवाया दिल्ली में हिंसा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 27 Jan 2021

ravneet singh bittu

लुधियाना। दिल्ली हिंसा पर पंजाब में सियासी घमासान जारी है। पंजाब से लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने दावा किया है कि गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के पीछे खालिस्तानियों का हाथ है। बिट्टू का कहना है कि दिल्ली में  जो कुछ हुआ है उसकी योजना तीन दिन पहले ही बना ली गई थी।

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि किसान आंदोलन के पीछे से खालिस्तानी नेता दीप सिद्धू अपना एजेंडा चला रहा है। गणतंत्र दिवस पर उपद्रव और हिंसा की योजना भी दीप सिद्धू ने बनाई है। रात को ही उसके लोगों ने किसानों के ट्रैक्टरों पर कब्जा जमा लिया था और शहर में घुस गए थे। फिर उसके लोगों ने अव्यवस्था फैलाई।

सांसद बिट्टू ने कहा है कि सरकार को इससे सख्ती के साथ निपटना चाहिए। साथ ही उन्होंने किसान नेताओं से भी अपील की है कि वे ऐसे तत्वों से खुद को अलग कर लें। इस हिंसा के पीछे रेफरेंडम 2020 और सिख फॉर जस्टिस से जुड़े लोग हैं। बिट्टू ने कहा कि किसान लीडर और पुलिस के साथ जो प्रोग्राम तय हुआ था उसको पूरी तरह से तोड़ा गया।

सिख फॉर जस्टिस है मास्टर माइंड

सिख फॉर जस्टिस नाम के संगठन का लाइव चैनल रोज अमेरिका और कनाडा में चलता है। वहां से 12 बजे लाइव होकर योजना बनाई गई कि कैसे दीप सिद्धू और रेफरेंडम 2020 वाले स्टेज पर कब्जा करेंगे और लाल किले पर झंडा लहराएंगे। किसान तो बेचारे अपनी झांकियां तैयार कर रहे थे लेकिन खालिस्तानी समर्थकों ने बिल्कुल अलग योजना बना रखी थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *