पंजाब और हरियाणा में हाई अलर्ट, अब तक 22 FIR दर्ज, दंगाइयों की पहचान जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 27 Jan 2021

protest

नई दिल्ली। देश में गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन राजधानी दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर रैली (Tractor Parade Rally) के दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई. इस दौरान कई किसान और पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. मोदी सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की थी. राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा की घटना को देखते हुए पंजाब और हरियाणा सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है।

भारत किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जिन लोगों ने लाल किले में हिंसा और फहराए झंडे बनाए, उन्हें अपने कामों के लिए भुगतान करना होगा. पिछले दो महीने से एक समुदाय विशेष के खिलाफ साजिश चल रही है. यह सिखों का नहीं, बल्कि किसानों का आंदोलन है। उधर, पुलिस ने दावा किया है कि इस प्रदर्शन में 300 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अब तक 22 एफआईआर दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जानकारी देते हुए बताया है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार बंद हैं. इस स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति है. वहीं दिल्ली के अन्य सभी स्टेशन खुले हैं. सभी लाइनों पर सामान्य सेवाएं।

राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा की घटना को देखते हुए पंजाब और हरियाणा सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है. पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाई अलर्ट का आदेश जारी करते हुए पुलिस से क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा है. रियाणा के सोनीपत, पलवल और झज्जर जिले में एहतियातन इंटरनेट आज शाम पांच बजे तक के लिए बंद कर दी गई है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *