राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा – अगर सभी किसान कृषि कानूनों की बात समझ गए, तो देश में लग जाएगी आग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 28 Jan 2021

rahul gandhi

कोच्चि। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के बाद केरल के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। हिंसा के हालातों के बाद एक बार फिर केंद्र को जिम्मेदार कहते हुए राहुल ने कहा है कि देश में किसानों का एक बड़ा वर्ग कृषि कानूनों के बारे में नहीं जानता है। राहुल ने कहा कि अगर सभी किसान कानून के बारे में जान गए तो सारे देश में इसके खिलाफ प्रदर्शन होने लगेंगे।

केरल में अपने एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कहा,’सच ये है कि देश के अधिकतर किसान कृषि कानूनों की डिटेल्स नहीं जानते। अगर वो इसके बारे में जान गए तो सारे देश में विरोध प्रदर्शन होने लगेंगे। ऐसे में पूरे देश में आग लग जाएगी।

केंद्र पर पूंजीवादियों की मदद का आरोप

इससे पहले बुधवार को वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम में पेश हुई एक रिपोर्ट को आधार बनाकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि लॉकडाउन के दौरान भारत के अरबपतियों की संपत्ति 35 फीसदी तक बढ़ी। राहुल ने इस रिपोर्ट के बारे में ट्वीट करते हुए कहा,’यही होता है, जब प्रधानमंत्री 3-4 पूंजीवादी लोगों के हित को देखकर देश को चलाए।’

बता दें कि दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद कांग्रेस ने कहा है कि देश में उपजी स्थितियों के लिए केंद्र जिम्मेदार है। बुधवार को कांग्रेस के तमाम नेताओं ने दिल्ली की घटना के लिए गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने की मांग भी की थी। हालांकि कांग्रेस की केंद्रीय राजनीति के बीच राहुल गांधी फिलहाल केरल में हैं और वहां चुनाव से पहले रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।

Deep Sidhu की धमकी, कहा- ‘तुम्हारी परतें खोली, तो भागने का रास्ता नहीं मिलेगा’, देखें VIDEO

https://youtu.be/-4yMhNVDEqw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *