सिंघु बॉर्डर पर जबरदस्त हलचल, पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने, बड़े एक्शन की तैयारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 349 शब्द|📅 28 Jan 2021

singhu border

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर परेड (Tractor Parade) में हुई हिंसा के बाद सरकार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. सिंघु बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर समेत किसानों के सभी धरना स्थलों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है. सिंघु बॉर्डर पर पुलिस और आंदोलनकारी आमने-सामने आ गए हैं. सिंघु बॉर्डर पर RAF के जवानों की तैनाती भी कर दी गई है. पुलिस ने क्रेन से बैरिकेड हटाने शुरू कर दिए हैं।

दूसरी तरफ, सड़क पर जाम और राजधानी में हिंसा करने के खिलाफ आज जनता सड़क पर उतर आई है. सिंघु बॉर्डर पर स्थानीय लोग आंदोलनकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. सिंघु के आस-पास के 40 गावों ने किसानों को बॉर्डर खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है।

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर का संदेश

इस बीच दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव (SN Srivastava) ने पुलिसवालों के नाम संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा, ‘आने वाले कुछ दिन हमारे लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं इसलिए हमे सचेत रहने की आवश्यकता है. किसान आंदोलन में हुई हिंसा में हमारे 394 साथी घायल हुए हैं. कुछ का इलाज अभी चल रहा है. आपके सूझबूझ से हम चुनौती का सामना कर पाए. हमें धैर्य और अनुशासन बनाए रखना है।

उधर, गाजीपुर बॉर्डर पर भी पुलिस बल बढ़ा दिया गया है. बॉर्डर पर पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद नगर निगम के सूत्रों के मुताबिक गाजीपुर बॉर्डर पर नगर निगम द्वारा दी गई सुविधाओं को हटा लिया गया है. जैसे सफाई कर्मचारी, पानी की सुविधा, और टॉयलेट. सिर्फ दो टॉयलेट रखा गया है।

टिकैत से 3 दिन में मांगा जवाब

गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई हिंसा के लिए दिल्ली पुलिस ने 20 किसान नेताओं को नोटिस भेजा है. FIR में दर्ज नेताओं के खिलाफ भी लुक आउट नोटिस जारी की गई है. गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत के टेंट पर नोटिस चिपकाया दिया गया है. पुलिस ने 3 दिन में उनसे जवाब मांगा है।

Deep Sidhu की धमकी, कहा- ‘तुम्हारी परतें खोली, तो भागने का रास्ता नहीं मिलेगा’, देखें VIDEO

https://youtu.be/-4yMhNVDEqw

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *