सिंघु बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय लोगों में टकराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 390 शब्द|📅 29 Jan 2021

singhu border

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर किसानों के धरनास्थल पर शुक्रवार को भारी हंगामा जारी है। सिंघु बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों को हटाने की मांग कर रहे स्थानीय लोगों ने नारेबाजी करते हुए कथित रूप से उन पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों के समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद इसके बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा। इस हंगामे में अलीपुर थाने के एसएचओ सहित पांच पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। उपद्रवियों ने एसएचओ प्रदीप पालीवाल के हाथ पर तलवार से वार किया था।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय होने का दावा करने वाले करीब 150 से अधिक लोगों का एक समूह ने शुक्रवार को सिंघु बॉर्डर के धरनास्थल पर नारेबाजी और हंगामा करते हुए किसानों से जल्द सिंघु बॉर्डर को खाली कराने की मांग की। यह लोग तिरंगे के अपमान को लेकर अपना गुस्सा जता रहे थे और वहां बैठे लोगों के खिलाफ धरना खत्म करो, लोगों को काम करने दो और रास्ता खाली करो के नारे लगा रहे थे।

स्थानीय लोगों के विरोध करने पर हरियाणा की सीमा की तरफ बैठे लोग भी विरोध में आ गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ये लोग पुलिस के मना करने पर भी नहीं मान रहे थे। इसके बाद इनके बीच झड़प की स्थिति बनी तो पुलिस पुलिस को इन्हें जबरन खदेड़ना पड़ा। धरनास्थल से दिल्ली की सीमा में करीब तीन किलोमीटर तक के दायरे में पांच लेयर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। हर लेयर में अर्धसैनिक बल और स्थानीय पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। हर लेयर में इनकी संख्या करीब 200 से 250 के बीच है।

टीकरी बॉर्डर पर भी हंगामा

सिंघु बॉर्डर पर हरियाणा की तरफ से दिल्ली में प्रवेश करना मुश्किल हो गया है। इससे पहले सुबह के समय नरेला-बवाना के स्थानीय निवासियों ने भी तिरंगा मार्च निकाला था। पुलिस ने उन्हें नहीं रोका, लेकिन किसानों को रोका जा रहा है। वहीं, दिल्ली सरकार की ओर से भेजे गए पानी के टैंकरों को रोका गया था। वहीं, सिंघु बॉर्डर पर हंगामे के बाद टीकरी बॉर्डर पर भी कुछ लोग आंदोलन के विरोध में पहुंचे हैं। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर खुद को स्थानीय निवासी बता रहे ये लोग किसानों के खिलाफ हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *