इनोसैंट हाट्र्स के दिव्यम ने ओपन डिस्ट्रिक बैडमिन्टन में जीते 3 स्वर्ण व एक रजत पदक

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 171 शब्द|📅 29 Jan 2021

innocent hearts

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हाट्र्स, ग्रीन मॉडल टाऊन के छात्र दिव्यम सचदेवा ने ओपन डिस्ट्रिक बैडमिन्टन में अंडर-13 (सिंगल) लडक़ों में तथा अंडर-15 (सिंगल) लडक़ों में स्वर्ण पदक हासिल किए एंव अंडर-13 (डबल) लडक़ों की टीम में भी प्रथम स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि अंडर-15 (डबल) लडक़ों की टीम में दिव्यम ने रजत पदक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

यह ओपन डिस्ट्रिक बैडमिन्टन चैम्पियनशिप रायकाादा-हंसराज स्टेडियम में पिछले दिनों आयोजित की गई। दिव्यम ने तीन स्वर्ण व एक रजत पदक हासिल किया। यह पुरस्कार उसे जालन्धर के डिप्टी कमिश्नर के हाथों से मिला जोकि अत्यन्त गर्व की बात है।

दिव्यम विद्यालय का एक होनहार खिलाड़ी है जोकि खेलने के साथ-साथ पढ़ाई में भी सदैव अग्रणीय रहा है। विद्यालय के प्रिंसीपल राजीव पालीवाल तथा वाइस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा ने दिव्यम व उसके अभिभावकों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी।

स्पोट्र्स के एच.ओ.डी. संजीव भारद्वाज ने दिव्यम की प्रशंसा करते हुए उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *