जालंधर के बस्ती पीरदाद में NIA और दिल्ली पुलिस ने की छापेमारी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read

nia

डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर
दिल्ली में लाल किले पर झंडा फहराने के मामले में वांछित तरनतारन के जुगराज सिंह की तलाश में एनआईए और दिल्ली पुलिस ने जालंधर में छापामारी की है। जालंधर के बस्ती पीरदाद में 22 वर्षीय जुगराज का चाचा हरपाल सिंह और उसका बेटा कंवरप्रीत सिंह रहते हैं। रेड के दौरान उनके घर पर ताला लगा मिला है। दिल्ली पुलिस को आशंका है कि जुगराज उन्हीं के साथ में भागा हो सकता है।

शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस और एनआईए की संयुक्त टीम ने जालंधर के बस्ती पीरदाद में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यहां लाल किले पर झंडा फहराने के आरोपित तरनतारन के जुगराज सिंह के चाचा का घर है। जुगराज की तलाश में दिल्ली पुलिस ने जालंधर पुलिस से संपर्क किया और इसके बाद छापामारी की। हालांकि इस दौरान सभी फरार निकले। घर पर ताला लगा मिला।

बस्ती पीरदाद के घर में लगा ताला

एसीपी बेस्ट पलविंदर सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने सुबह छापेमारी की थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने बस्ती पीरदाद में एक घर में छापेमारी की लेकिन वहां पर ताला लगा था और घर के सदस्य फरार थे। इस दौरान उनकी टीम भी साथ थी।

बता दें कि गणतंत्र दिवस पर किसानों की ओर से दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली गई थी। इसी बीच भीड़ लालकिले में घुस गई थी। उन्होंने वहां तोड़फोड़ करने के साथ-साथ धार्मिक झंडा भी फहराया था। इसी मामले को लेकर दिल्ली पुलिस को जुगराज सिंह की तलाश है। पंजाब के तरनतारन ज‍िले में रहने वाला जुगराज सिंह अभी भी अपने गांव वान तारा सिंह नहीं लौटा है। यह वही युवा है जिसने 26 जनवरी को लाल किले की प्राचीर पर चढ़कर झंडा फहराया था। उसके माता-पिता भी पुलिस ऐक्‍शन के डर से अगले ही दिन गांव छोड़कर चले गए थे।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *