पंजाब के 8 नगर निगमों और 109 नगर परिषदों के चुनाव के लिए आब्जर्वर नियुक्त, देखें सूची

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 29 Jan 2021

election

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के चुनाव आयुक्त श्री जगपाल सिंह संधू द्वारा आज यहाँ 8 नगर निगमों और 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आम/उप चुनावों सम्बन्धी ऑब्ज़र्वर नियुक्त किए गए। इनकी देखरेख में आने वाले नगर निगम और नगर परिषदों के चुनाव होंगे।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए श्री जगपाल सिंह संधू ने कहा कि अमृतसर के लिए हरीश नय्यर, बठिंडा के लिए श्री विपुल उज्जवल आई.ए.एस, परमजीत सिंह-1 पी.सी.एस और दलविन्दरजीत सिंह पी.सी.एस, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर के लिए केशव हिंगोनिया आई.ए.एस और कंवलप्रीत बराड़ आई.ए.एस को आब्जर्वर लगाया गया है।

इसी तरह फऱीदकोट के लिए मनजीत सिंह बराड़ आई.ए.एस, कपूरथला और तरन तारन के लिए विनय बुबलानी आई.ए.एस, फ़तेहगढ़ साहिब के लिए श्रीमती विम्मी भुल्लर पी.सी.एस, फिऱोज़पुर के लिए लखमीर सिंह पी.सी.एस, जालंधर के लिए श्री नवजोत पाल सिंह रंधावा आई.ए.एस, लुधियाना के लिए हरगुनजीत कौर आई.ए.एस. और अवनीत कौर पी.सी.एस को बतौर आब्जर्वर लगाया गया है।

मानसा के लिए रुपिन्दर पाल सिंह पी.सी.एस, जालंधर के लिए परनीत शेरगिल आई.ए.एस, पटियाला के लिए प्रवीन कुमार थिंद आई.ए.एस, रूपनगर के लिए नीलिमा आई.ए.एस, होशियारपुर के लिए बबीता आई.ए.एस, संगरूर के लिए संजय पोपली आई.ए.एस, रविन्दर सिंह पी.सी.एस और अवनीत कौर पी.सी.एस को नियुक्त किया गया है।

फाजिल्का में इनकी नियुक्ति

इसी तरह फ़ाजिल्का के लिए गुरप्रीत सिंह थिंद आई.ए.एस, श्री मुक्तसर साहिब के लिए राहुल गुप्ता पी.सी.एस., मोगा के लिए सुमित जारंगल आई.ए.एस, गुरदासपुर के लिए राजीव पराशर आई.ए.एस और शहीद भगत सिंह नगर के लिए दविन्दरपाल सिंह आई.ए.एस, पठानकोट के लिए भुपिन्दर सिंह आई.ए.एस और करनैल सिंह पी.सी.एस को ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *