जालंधर में ड्रग्स एडिक्ट युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मंजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Daily Samvad
1 Min Read

burn cause jalandhar

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सूबे में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी चाहे जितना दावा कर रही है कि नशे पर लगाम लगा दिया है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। इसी हकीकत से रूबरू करवाती जालंधर के भार्गव कैंप का एक युवक नशे में इतना आजिज हो गया कि खुद को आग लगा ली।

जानकारी के मुताबिक जालंधर के भार्गव कैंप में शनिवार की सुबह एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लोगों का कहना है कि नशे का आदी युवक कई दिनों से लगातार नशा ही कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक आग लगा कर खुदकुशी करने वाले युवक की पहचान राजेश कुमार उर्फ बल्ली पुत्र बंताराम के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही भार्गव कैंप थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार राजेश कुमार ज्यादा नशा करता था, जिससे उसने मजबूर होकर अपनी जीवनलीला समाप्त करना चाही।

किसान आंदोलन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धमाकेदार इंटरव्यू

https://youtu.be/4Cqr3lcKx5E















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *