किसान आंदोलन : हाईवे फिर से बंद, टिकैत के आह्वान पर किसानों की बढ़ रही है तादाद

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 193 शब्द|📅 30 Jan 2021

kisan andolan

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर हो रहे किसानों के प्रदर्शन के चलते आज नेशनल हाईवे-24 बंद कर दिया गया. दरअसल गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ा रही है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नेशनल हाईवे-24 बंद होने की जानकारी दी।

भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के आह्वान के बाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जिले बिजनौर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और बुलंदशहर से और ज्यादा संख्या में किसान दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन (Farmers Protest) में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं।

हालांकि यूपी पुलिस ने किसान प्रदर्शनकारियों से हाईवे खाली करने का अल्टीमेटम दिया था. लेकिन किसानों की भीड़ अब और बढ़ गई है. बड़ी संख्या में सुरक्षाबल यहां तैनात किए गए हैं।  वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने किसान आंदोलन को समर्थन दिया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आरएलडी नेता जयंत चौधरी और भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने राकेश टिकैत से मुलाकात करके उन्हें अपना समर्थन दिया।

किसान आंदोलन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धमाकेदार इंटरव्यू

https://youtu.be/4Cqr3lcKx5E

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *