लुधियाना में तिरंगा यात्रा का विरोध, भाजपा और अकाली दल के नेताओं में टकराव की स्थिति, BJP प्रधान ने लिया बड़ा फैसला

Daily Samvad
2 Min Read

ludhiana bjp

डेली संवाद, लुधियाना
पंजाब के लुधियाना शहर में उस समय माहौल खराब होने की स्थिति पैदा हो गई, जब भाजपा के तिरंगा यात्रा का विरोध करने अकाली दल के नेता सड़क पर उतर आए। इन अकाली नेताओं के साथ कुछ किसान जत्थेबंदिया भी थीं। जिससे पुलिस के हाथपांव फूल गए। टकराव की स्थिति को देखते हुए भाजपा के प्रधान ने तिरंगा यात्रा को स्थगित कर दिया।

शनिवार को भाजपा की ओर से निकाले जा रहे तिरंगा मार्च का शिराेमणि अकाली दल ने विरोध करने का एलान कर दिया। इसके बाद से ही पुलिस ने चाैकसी बढ़ा दी। शहर काे पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। अकाली दल व किसान समर्थक अकालगढ़ मार्केट के बाहर इकट्ठा हाे गए और देखते ही देखते भाजपा और अकाली दल के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

माहौल खराब होता देख पुलिसबल बढ़ा दिया गया। भाजपा कार्यकर्ता माता रानी चौक में तिरंगे लहराया तो  दोनों तरफ नारेबाजी शुरू हो गई।भाजपा ने कहा है कि पार्टी टकराव नहीं चाहती। जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि प्रदेश प्रधान के आदेश पर यात्रा स्थगित की गई है। इसस पुलिस ने राहत की सांस ली।

किसान आंदोलन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धमाकेदार इंटरव्यू

https://youtu.be/4Cqr3lcKx5E















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *