दिल्ली : आतंकी संगठन जैश उल हिंद ने ली ब्लास्ट की जिम्मेदारी, मैसेज भेजकर कहा – कई अन्य शहरों में भी होंगे धमाके

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 257 शब्द|📅 30 Jan 2021

 

terror_alert

नई दिल्ली। दिल्ली में औरंगजेब रोड पर स्थित इस्रायली दूतावास के बाहर हुए धमाके की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश उल हिंद ने ली है। मैसेजिंग एप टेलीग्राम के मैसेज के जरिए कथित तौर पर घटना की पुष्टि का दावा किया जा रहा है। मैसेज में कहा गया है, ‘सर्वशक्तिमान अल्लाह की कृपा और मदद से, जैश उल हिंद के सैनिक दिल्ली के एक उच्च सुरक्षा वाले इलाके में घुसपैठ करने और आईईडी धमाके को अंजाम दे पाए।

इस टेप में कहा गया है कि यह हमलों की श्रृंखला की एक शुरुआत है जो प्रमुख भारतीय शहरों को निशाना बनाएगा और भारत सरकार द्वारा किए गए अत्याचारों का बदला लेगा।’ दिल्ली पुलिस ने इस्रायली दूतावास के बाहर हुए धमाके के बाद इसमें इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों की दो बार जांच की। सूत्रों ने बताया कि जांच में सामने आया है कि डिवाइस में हाई ग्रेड मिलिट्री एक्स्प्लोसिव पाए गए हैं।

धमाके के बाद शुक्रवार रात को ईरान की एक उड़ान में भी देरी हुई और सभी यात्रियों की जांच की गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारियों का अनुमान है कि अल-कायदा जैसे प्रशिक्षित समूहों के पास इस ग्रेड के विस्फोटक उपलब्ध होने की संभावना है। ऐसा कहा जा रहा है कि जानबूझकर इस्रायली दूतावास के पास बम धमाका किया गया है। कम तीव्रता वाला बम धमाका मसाला बम से किया गया है। ये बम प्लास्टिक वाली थम्स-अप की केन में रखा हुआ था। थम्स अप केन को पॉलिथीन में लपेटा हुआ था।

किसान आंदोलन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धमाकेदार इंटरव्यू

https://youtu.be/4Cqr3lcKx5E

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *