जालंधर : ‘राजा साहब’ आपके शहर में इन वार्डों की ‘प्रजा’ पी रही है ‘गटर’ का गंदा पानी, फैल रही है बीमारी, कुछ करिए…

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

deepak

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के मेयर जगदीश राजा के शहर के कई वार्डों की प्रजा गटर का गंदा पानी पीने के लिए विवश है। जिससे कभी भई इन वार्डों में बीमारी फैल सकती है। इलाके के लोग कई दिनों से निगम मुलाजिमों को फोन कर रहे हैं, शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक गंदे पानी की सप्लाई का समाधान नहीं हो सका है।

समाज सेवक व ब्राह्मण एकता सभा के प्रधान पंडित दीपक कालिया ने बताया कि वार्ड नंबर 60, 61, 62, 63 और 64 में पिछ्ले दो वर्षों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इसे लेकर कभी धरना देते हैं, तो कभी प्रदर्शन करते हैं। लेकिन कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।

पंडित कालिया ने बताया कि दिसंबर 2020 में उन्होंने इसके  लिए निगम कमिशनर, सिविल सर्जन आदि को मांग-पत्र देकर इन पांचों वार्ड्स में पीने के पानी के सैम्पल लेकर जांच करवाने की अपील की थी। दीपक कालिया ने बताया कि इसके बाद भी किसी तरह से कोई काम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मेयर जगदीश राजा को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। क्योंकि उनके राज में शहर के लोग गंदा पानी पीने के लिए विवश हैं।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्मयंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गुजारिश करते हैं कि अगर मेयर और विधायक शहर का ध्यान नहीं दे रहे हैं, तो कम से कम कमिश्नर ही बढ़िया लगाएं, जिससे लोगों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर न होना पड़े।

किसान आंदोलन में आखिर क्यों हुआ कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू पर हमला, देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *