मलेशिया की गोरी, जालंधर का गबरू, फंस गया पुलिस अधिकारी, पकड़े जाने पर गाड़ी छोड़ भागा अफसर, पढ़ें कहानी में नया ट्विस्ट

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
Symbolic pic

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में 66 फुटी रोड स्थित फ्लैट में पकड़े गए पुलिस अधिकारी वहां से भागने में सफल हो गए हैं। हालांकि इस पूरे एपिसोड में पुलिस अधिकारी की गाड़ी वहीं छूट गई। चूंकि मामला पुलिस अधिकारी से जुड़ा है, इसलिए सब मैनेज किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक जालंधर का पुलिस अधिकारी एक युवती के साथ पकड़ा गया है। खबर है कि इस अधिकारी को युवती के पति ने उस वक्त रंगे हाथ पकड़ा, जब दोनों जालंधर हाइट्स के फ्लैट में थे। जानकारी के अनुसार जो युवती पुलिस अधिकारी के साथ पकड़ी गई है, उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। जालंधर के अवतार नगर के रहने वाला एक लड़का 14 साल पहले मलेशिया जाता है, वहां एक लड़की से शादी कर वापस आता है।

लेकिन कुछ साल में दोनों में विवाद पैदा हो जाता है। जिससे युवती पुलिस थाने में लड़के के खिलाफ शिकायत करती है। और फिर यहीं से मलेशिया की यह युवती पुलिस के एक उच्च अधिकारी के संपर्क में आती है। ये पुलिस अधिकारी न केवल युवती को उसके पति से छुटकारा दिलाने की दावा करता है, बल्कि धीरे धीरे अपनी नजदीकियां भी बढ़ाता है।

जानकारी के मुताहबिक उक्त पुलिस अधिकारी पिछले कई दिनों से युवती के साथ घूम रहा था। युवती के पति को शक हुआ तो आज उसके पीछे लगकर एक्सपोज किया। खबर है कि युवती के पति ने जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी में पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने कहा, मियां – बीबी का झगड़ा

वहीं, पुलिस ने अपने जारी बयान में कहा है कि अवतार नगर के रहने वाले युवक की उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। जिसकी भार्गव कैम्प थाने में एफआईआर दर्ज है। आज युवती बस स्टैंड की तरफ से जालंधर हाइट्स जा रही थी। युवती जालंधर हाइट्स में रहने के लिए फ्लैट्स देखने पहुंची तो पीछे से उसके पति ने स्कूटी से पीछा किया और वहां हंगामा खड़ा कर दिया। इस सम्बंध में पुलिस ने डीडीआर दर्ज की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *