पंजाब के फूड सप्लाई मंत्री आशू के गृह क्षेत्र लुधियाना में गोदामों पर CBI ने मारा छापा, 50 अन्य गोदामों में छापेमारी जारी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

cbi raid

चंडीगढ़। किसान आंदोलन के बीच सीबीआई ने पंजाब और हरियाणा में एफसीआई के गोदामों पर दबिश दी है। पंजाब में 40 जगह रेड की गई है। वहीं हरियाणा में दस स्थानों पर छापे मारे गए हैं। पंजाब में यह अब तक की सबसे बड़ी रेड है। पंजाब में छापे गुरुवार देर रात मारे गए। खास बात यह है कि इस रेड के दौरान सीआरपीएफ भी तैनात की गई है।

सीबीआई टीमों की तरफ से 2019-20 और 2020-21 के दौरान गेहूं और चावल की खरीद के सैंपल लिए जा रहे हैं। एफसीआई, पनग्रेन और पंजाब वेयरहाऊसिंग प्राइवेट लिमिटेड के सभी गोदामों पर एक साथ रेड हुई है। यह रेड मोगा, फाजिल्का और पट्टी सहित कई अन्य इलाकों में की गई है।

लुधियाना के जगरांव की अनाज मंडी स्थित वेयर हाउस में सीबीआई की टीम सर्च कर रही है। वहीं फिरोजपुर के गांव गोखिवाला में सीबीआई ने एफसीआई के गोदाम में छापामारी की। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई अभी गोदाम में मौजूद है। हरियाणा के सिरसा में शुक्रवार को सुबह होते ही एफसीआई के गोदामों में सीबीआई की टीमों का काफिला पहुंच गया। इससे हड़कंप मच गया। सीबीआई अधिकारियों ने गोदाम के अंदर आते ही अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं गोदाम के मैनेजर और सुपरवाइजर को भी मौके पर तलब कर लिया। इसके साथ ही टीम ने गोदामों में रखी गेहूं की जांच शुरू कर सैंपल भर लिए।

ऐलनाबाद में गोदामों पर छापे मारे

सीबीआई ने मंगाला, पन्नीवाला मोटा और ऐलनाबाद में गोदामों पर छापे मारे हैं। सूत्रों के अनुसार सिरसा में सीबीआई की पांच से ज्यादा टीमें आई हैं जो अलग-अलग गोदामों की जांच कर रही हैं। एक टीम मंगाला में बने हैफेड के गोदाम में पहुंची और रिकॉर्ड तलब कर जांच शुरू कर दी। अंदेशा जताया जा रहा है कि सीबीआई की टीमें देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर गेहूं का स्टॉक जांचने के लिए आई है। वहीं सीबीआई की इस तत्परता की कार्रवाई से कुछ घोटाले की भी बू आ रही है। टीम ने आते के साथ ही सैंपल लेने भी शुरू कर दिए। बाकी अन्य गोदामों में भी टीम की कार्रवाई अभी तक चल रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *