
डेली संवाद, जालंधर
फिल्म दबंग का एक गाना बड़ा मशहूर है…. मुन्नी बदनाम हुई…. यह लाइन जालंधर में आज कुछ इस तरह गाया जा रहा है…. बीजेपी बदनाम हुई….। बदनाम भी हुई तो 6 पेटी शराब की अवैध तस्करी को लेकर। इस तस्करी के तार भाजपा के बड़े नेताओं की गिरेबां तक भी जा रहे हैं। शराब की तस्करी में पकड़े गए अजय जोशी का रिश्ता वेस्ट हलके में भाजपा से चुनाव लड़ चुके मोहिंदर भगत से जुड़ रहा है। मोहिंदर भगत के पिता वरिष्ठ भाजपा नेता चूनीलाल भगत पंजाब में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

अब आप कहेंगे कि अजय जोशी और मोहिंदर भगत का कैसा रिश्ता? तो मैं आपको बता दूं, मोहिंदर भगत के पीए कम चहेते गौरव जोशी हैं। ये गौरव जोशी, अजय जोशी के भतीजे हैं। अजय जोशी आज 6 पेटी शराब के साथ पकड़े गए हैं। तस्कर अजय जोशी की फेसबुक वाल पर ज्ञान गंगा बह रही है। यह ज्ञान, नशे के खिलाफ है। लेकिन लोगों का क्या पता, कि जो ज्ञान फेसबुक पेज पर बह रहा था, उसके उलट अजय जोशी उसी नशे में डुबकी लगा रहे थे।

सुशील रिंकू से भगत चुनाव हारे थे
जालंधर वेस्ट में कांग्रेस के सुशील रिंकू से विधायकी हारने वाले मोहेिदर भगत का खासम खास गौरव जोशी के चाचा अजय जोशी के पकड़े जाने के बाद सियासी गलियारों में भगत भी बदनाम होने लगे हैं। भाजपा नेताओं का आरोप है कि मोहिंदर भगत की शह पर अजय जोशी शराब का अवैध कारोबार कर रहा था। हालांकि भाजपा के प्रभारी ने अजय जोशी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, लेकिन पंजाब में होने वाले निकाय चुनाव में 6 पेटी शराब भाजपा की फजीहत जरूर कराएगी।
शराब के अवैध कारोबार करने के आरोप में पकड़े गए अजय जोशी के पास टांडा चुनाव का प्रभार भी था। इसके साथ अजय जोशी भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल पंजाब के अध्यक्ष भी हैं। हालांकि पार्टी ने इस प्रकरण के बाद उन्हें पदमुक्त कर दिया है। लेकिन सियासी हलके में खासकर वेस्ट हलके में जोशी का नाम मोहिंदर भगत के साथ जोड़कर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
अर्धनग्न हालत में लड़कियों के साथ पकडे़ गए जालंधर के चार बुकीज, देखें Video








