ट्रैक्टर रैली में लापता हुए किसानों को ढूंढेगी हेल्पलाइन नंबर 112, पंजाब सरकार के 70 वकील फ्री में लड़ेंगे किसानों का मुकदमा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 420 शब्द|📅 01 Feb 2021

farmer protest

डेली संवाद, चंडीगढ़
गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली गई ट्रैक्टर रैली के समय से दिल्ली -हरियाणा क्षेत्र में पंजाब के 100 से अधिक व्यक्तियों के लापता होने के कारण पैदा हुई चिंता के मद्देनजर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज इस सम्बन्धी सूचना देने के लिए ‘हेल्पलाइन नंबर 112’ का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री की हिदायतों पर राज्य के एडवोकेट जनरल की तरफ से 70 वकील नियुक्त किये गए हैं जिससे राष्ट्रीय राजधानी में मामलों का सामना कर रहे किसानों को मुफ्त कानूनी सहायता मुहैया करवाई जा सके।

लापता व्यक्तियों को ढूँढने के लिए अपनी सरकार की तरफ से हर संभव मदद मुहैया करवाने का भरोसा देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर उनके कैबिनेट साथियों ने केंद्रीय गृृह मंत्री के साथ मुलाकात की है और वह निजी तौर पर भी केंद्रीय गृृह मंत्रालय के साथ ऐसे लापता किसानों/व्यक्तियों का मामला उठाएंगे।

सरहदों पर अपने हकों के लिए लड़ रहे किसानों के साथ हैं हम

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमारे दिल दिल्ली की सरहदों पर अपने हकों के लिए लड़ रहे किसानों के साथ हैं।’ उन्होंने पंजाब निवासियों को ट्रैक्टर रैली के दौरान लापता हुए किसी भी व्यक्ति, यहाँ तक कि ऐसे व्यक्तियों के संदर्भ में अभी तक केस दर्ज भी नहीं हैं, को तुरंत 112 नंबर पर डायल करने की अपील की।

आज वर्चुअल समागम के दौरान विभिन्न गाँवों के सरपंचों ने इस मसले पर चिंता जाहिर की थी जिस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम लापता हुए व्यक्तियों को ढूँढने के लिए जो भी संभव हुआ, करेंगे। हम इनकी सूचना हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं और इन व्यक्तियों की घर वापसी को यकीनी बनाऐंगे।’ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय राजधानी में कानूनी मामलों का सामना कर रहे किसानों की मदद करने की अपील की थी जिसके जवाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनको कानूनी मदद देने के लिए एडवोकेट जनरल अतुल नन्दा को पहले ही आदेश दे दिए हैं।

कानूनी सहायता देने के लिए 70 वकीलों की टीम तैयार

बाद में श्री नन्दा ने खुलासा किया कि उन्होंने किसानों, जिनके खिलाफ गणतंत्र दिवस की हिंसा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की तरफ केस दर्ज किये गए हैं, को कानूनी सहायता देने के लिए 70 वकीलों की टीम तैयार की है। यह जानकारी मिली है कि दिल्ली पुलिस की तरफ से उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के लगभग 89 व्यक्ति हिरासत में लिए हैं और हिंसा के सम्बन्ध में 38 एफ.आई.आर्ज दर्ज हैं।

अर्धनग्न हालत में लड़कियों के साथ पकडे़ गए जालंधर के चार बुकीज, देखें Video

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *