Sex Racket: लड़कियों के साथ अर्धनग्न हालत में पकड़े गए जालंधर के कारोबारी और बुकीज, देखें Video

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 01 Feb 2021

Sex Racket: लड़कियों के साथ अर्धनग्न हालत में पकड़े गए जालंधर के कारोबारी और बुकीज, देखें Video

डेली संवाद, राजपुरा
पंजाब पुलिस की संगठित अपराध रोकथाम इकाई ने पटियाला जि़ले में सक्रिय जुए के रैकेट का पर्दाफाश किया और बनूड़ के बाहर स्थित सिटी मैरिज पैलेस में से 10 औरतों समेत 70 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया। इसके अलावा गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों से मौके पर 8.42 लाख रुपए की नगदी, 47 वाहन, शराब की 40 बोतलें, ताश और लैपटॉप बरामद किए गए। इसमें से जालंधर के चार बड़े बुकीज के नाम सामने आए हैं।

डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने बताया कि जुएबाज़ी और देह व्यापार के धंधे में शामिल सभी व्यक्तियों की पृष्टभूमि की जाँच भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगे की जानकारी के लिए ज़ब्त किए गए लैपटॉपों और मोबाईल फोनों की फोरेंसिक जाँच भी की जा रही है। इस रैकेट में जालंधर के चार बड़े बुकीज के नाम भी सामने आ रहे हैं, जो लड़कियों के साथ आपत्तिजनत हालत में पकड़े गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्राप्त खुुफिय़ा जानकारी पर कार्यवाही करते हुए संगठित अपराध रोकथाम इकाई के प्रमुख कंवर विजय प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशों पर 30 और 31 जनवरी के बीच की रात को सुबह 1 बजे ज़ीरकपुर की तरफ बनूड़ के बाहर स्थित न्यू लाईफ़ मैरिज पैलेस पर छापा मारा गया।

गिरफ़्तार की गई औरतों का इस्तेमाल बारटैंडरों और डांसरों के तौर पर किया जा रहा था। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में एक्साईज़ एक्ट की धारा 61/1/14, जुआ एक्ट की धारा 13/3/67, इम्मौरल ट्रैफिकिंग एक्ट की धारा 3/4/5 और आई.पी.सी. की धारा 420, बी के अंतर्गत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।

अर्धनग्न हालत में लड़कियों के साथ पकडे़ गए जालंधर के चार बुकीज, देखें Video

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *