घूसखोर जेई: विजीलैंस ने 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए जूनियर इंजीनियर को पकड़ा

Daily Samvad
1 Min Read

bribe

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को 5 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि बठिंडा जिले की पी.एस.पी.सी.एल. सब-डिविजऩ मौड़ में तैनात जूनियर इंजीनियर मनमोहन सिंह को विजीलैंस टीम की तरफ से 5 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया गया।

इस सम्बन्धी विजीलैंस को शिकायतकर्ता दलजीत सिंह निवासी गाँव जोधपुर पाखर जि़ला बठिंडा द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता ने ब्यूरो तक पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त जूनियर इंजीनियर उसके ट्यूबवैल में नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के बदले 10 हज़ार रुपए की माँग कर रहा है।

इस शिकायत की जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने दोषी जेई को दो गवाहों और शिकायतकर्ता की हाजिऱी में मौके पर ही 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस के थाना बठिंडा में केस दर्ज कर लिया है और आगे की पड़ताल जारी है।

अर्धनग्न हालत में लड़कियों के साथ पकडे़ गए जालंधर के चार बुकीज, देखें Video

https://youtu.be/TAsqqU1D_7A













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *