कृषि कानून: संसद में हंगामा, AAP के 3 सांसद सस्पैंड, मार्शलों ने उठाकर बाहर किया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 03 Feb 2021

कृषि कानून: संसद में हंगामा, AAP के 3 सांसद सस्पैंड, मार्शलों ने उठाकर बाहर किया

नई दिल्ली। राज्यसभा में किसानों के मुद्दे पर बुधवार संग्राम देखने को मिला। सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ समय बाद ही आम आदमी पार्टी के तीन सांसदों को निलंबित कर दिया गया। आप के सांसद किसान आंदोलन के मुद्दे को उठाते हुए वेल में पहुंच गए। सभापति ने आप सांसदों के नारेबाजी व हंगामे को देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। आप सांसदों को मार्शल के जरिये सदन से बाहर किया गया। तीनों सांसदों को सदन की कार्यवाही से दिनभर के लिए निलंबित किया गया।

देश भर मे किसान आंदोलन का स्वर गूंज रहा है, देश की लोकसभा व राज्यसभा भी इससे अछूते नही रहे है। आज फिर राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति वेंकैया नायडू ने आम आदमी पार्टी (आप) के तीन सांसदों – संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता को निलंबित कर दिया।

कृषि कानूनों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के सांसद राज्यसभा में नारेबाजी करते हुए हंगामा कर रहे थे। इन सांसदों ने नए कृषि सुधार कानूनों को निरस्त करने की मांग करते हुए राज्यसभा के अंदर नारेबाजी की थी। इसके बाद सभापति वेंकैया नायडु ने इन्हें सस्पैंड कर दिया।

हंगामे की वजह से स्थगित करनी पड़ी कार्यवाही

इससे पहले तीन नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन के मुद्दे पर राज्यसभा की कार्यवाही को पांच मिनट के लिए स्थगित किया गया। कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर सभापति वेंकैया नायडू ने AAP के तीन सांसद संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को सदन से बाहर जाने नोटिस दिया। इसके बाद सहयोग ना मिलने पर तीनों सदस्यों को मार्शल बुलाकर सदन से बाहर किया गया।

पंजाब में हिंसक झड़प, 3 को लगी गोली, सुखबीर बादल की गाड़ी तोड़ी, देखें Live

https://youtu.be/Cp1GRGvu0zM

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *