जालंधर: मेयर ने एडहाक कमेटियों को लेकर लिया बड़ा फैसला, इन कौंसलरों ने छोड़ी चेयरमैनशिप, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 204 शब्द|📅 03 Feb 2021

mayor jagdish

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के मेयर जगदीश राजा ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए 14 एडहाक कमेटियों का एक साल के लिए विस्तार किया है। मेयरके मुताबिक कोरोना महामारीके कारण नगर निगम की ये कमेटियां आठ महीने तक काम नहीं कर पाई और जो कमेटियां काम कर रही हैं उनके रास्ते में अफसरशाही रुकावट बनी रही।

मेयर जगदीश राजा ने कहा कि कमेटी के चेयरमैनों के साथ मीटिंग करते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि दो कमेटी के चेयरमैनों ने पद छोड़ दिया है। पार्षद कमलेश ग्रोवर ने हार्टीकल्चर कमेटी और बचन लाल ने पब्लिक रिलेशन एडहाक कमेटी का चेयरमैन बनने के बजाय किसी अन्य कमेटी में शामिल होने के लिए इच्छा जाहिर की है।

मेयर जगदीश राजा ने बताया कि कोरोना के कारण कमेटियों को पूरी तरह से काम करने का मौका नहीं मिला। जिससे यह पैसला लिया गया कि इन कमेटियों को एक और मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई कमेटी छोड़ना चाहता है तो उससे इस बारे में एक बार फिर चर्चा करेंगे। मीटिंग में 14 में से 12 चेयरमैन ही पहुंचे। मनदीप जसस्ल और कमलेश ग्रोवर शामिल नहीं हुए।

PM मोदी का पुतला फूंक रहे कांग्रेसियों ने MLA और मेयर से की धक्कामुक्की

https://youtu.be/mO4-70HrKhU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *