गंगा एक्‍सप्रेस-वे को विस्‍तार देगी योगी सरकार, हरिद्वार से सीधे वाराणसी जुड़ेगा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 527 शब्द|📅 03 Feb 2021

हरिद्वार से वाराणसी तक गंगा एक्‍सप्रेस वे को बढ़ाने की तैयारी। गंगा एक्‍सप्रेस वे के विस्‍तार का प्रस्‍ताव तैयार कर रही सरकार। सीएम योगी आदित्‍य नाथ ने दिए हैं प्रस्‍ताव तैयार करने के निर्देश। विंध्‍य क्षेत्र के कई जिलों को भी जोड़ेगा एक्‍सप्रेस वे

yogi ka exprsspress

लखनऊ, लखनऊ
उत्‍तर प्रदेश में बनने जा रहे देश के सबसे लंबे एक्‍सप्रेस वे को योगी सरकार और विस्‍तार देने जा रही है। योगी सरकार गंगा एक्‍सप्रेस वे की लंबाई बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। गंगा एक्‍सप्रेस वे को प्रयागराज से बढ़ा कर वाराणसी और मेरठ से बढ़ा कर हरिद्वार तक करने की तैयारी है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ ने एक्‍सप्रेस वे के विस्‍तार का प्रस्‍ताव तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

केंद्र सरकार के आम बजट में हाइवे-एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्यों को और विस्तार देने की योजना को देखते हुए योगी सरकार ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अधिकारियों के साथ उच्‍च स्‍तरीय बैठक में मंगलवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गंगा एक्सप्रेस वे को मेरठ से बढ़ाकर हरिद्वार तक और प्रयागराज से वाराणसी तक विस्तार देने का प्रस्ताव जल्‍द तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

गंगा एक्‍सप्रेस वे की लंबाई बढ़ने की उम्‍मीद

विस्‍तार के प्रस्‍ताव पर मुहर लगने के बाद देश के सबसे लंबे गंगा एक्‍सप्रेस वे की लंबाई करीब 150 किलोमीटर तक बढ़ने की उम्‍मीद है। प्रयागराज से वाराणसी तक के विस्‍तार में गंगा एक्‍सप्रेस वे के जरिये पूर्वांचल और विंध्‍य क्षेत्र के कई जिलों में विकास की नई राह खुलना तय है । गंगा एक्‍सप्रेस वे वाराणसी के साथ मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और चंदौली को भी जोड़ेगा। एक्‍सप्रेस वे विस्‍तार के साथ ही इन क्षेत्रों में उद्योग और पर्यटन के विकास की उम्‍मीदों को भी विस्‍तार मिलना तय माना जा रहा है।

मौजूदा समय में गंगा एक्‍सप्रेस की लंबाई कुल 596 किमी. तय है । जिसके निर्माण की लागत 36,402 करोड़ रुपये तय की गई है । मौजूदा योजना के मुताबिक गंगा एक्‍सप्रेस वे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव और राय बरेली,प्रतापगढ़ से होते हुए प्रयागराज तक पहुंचेगा । एक्सप्रेसवे के निर्माण का जिम्मा यूपीडा के पास है । गंगा एक्सप्रेसवे सिक्स लेन का होगा । जिसे भविष्य में 8 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा।

आत्मनिर्भर भारत अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी को एक्सपोर्ट हब बनाने की योजना और आम बजट में एक्‍सप्रेस वे प्रोजेक्‍ट को विस्‍तार देने के प्राविधान को देखते हुए योगी सरकार ने वाराणसी के जरिये पूर्वांचल की दिल्‍ली समेत देश के अन्‍य हिस्‍सों से कनेक्टविटी को मजबूत करने के लिए गंगा एक्‍सप्रेस वे को विस्‍तार देने की योजना पर काम कर रही है । ताकि कोलकाता से लेकर दिल्ली तक वाराणसी और प्रयागराज समेत प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

बलिया तक होगी पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे की लंबाई

योगी सरकार पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे की लंबाई बढ़ाने भी बढ़ाने जा रही है। निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे को बलिया तक ले जाने की योजना है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक में पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे के विस्‍तार का प्रस्‍ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं,ताकि केंद्र सरकार से सहायता ली जा सके।

पंजाब में हिंसक झड़प, 3 को लगी गोली, सुखबीर बादल की गाड़ी तोड़ी, देखें Live

https://youtu.be/Cp1GRGvu0zM

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *