डेली संवाद, जालंधर
कृषि कानून के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक हंगामा मचा हुआ है। संसद में एक तरफ जहां विपक्षी दल इसे काला कानून बताकर रद्द करने की मांग कर रही है, वहीं, पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने जगह -जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने इस दौरान भाजपा और मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।
जालंधर में कांग्रेस के जिला अध्य़क्ष बलदेव सिंह देव की अगुवाई में भी पीएम मोदी का पुतला फूंका गया। इस दौरान विधायक राजिंदर बेरी और मेयर जगदीश राजा के साथ कांग्रेसी वर्करों ने कांग्रेस दफ्तर से लेकर डीसी दफ्तर तक रोष मार्च निकाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने पहुंचे जालंधर कांग्रेस के वर्करों ने अपने ही विधायक और मेयर के साथ धक्कामुक्की की। इस दौरान मेयर और विधायक नाराज हो गए। हालांकि इस दौरान कांग्रेसियों ने मोदी का पुतला फूंका।
PM मोदी का पुतला फूंक रहे कांग्रेसियों ने MLA और मेयर से की धक्कामुक्की
https://www.youtube.com/watch?v=mO4-70HrKhU