Bigg Boss में राखी सावंत का बड़ा खुलासा, कहा- दोस्त ने किया शोषण, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 427 शब्द|📅 04 Feb 2021

rakhi1

मुंबई। राखी सावंत ‘बिग बॉस 14’ में अपनी निजी जिंदगी को लेकर आए दिन चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। हाल ही उन्होंने खुलासा किया था कि उनके पति रितेश पहले से शादीशुदा हैं और एक बच्चे के पिता हैं। यह बात उनसे छिपाई गई थी। वहीं अब राखी ने अपने साथ हुए शोषण की एक रोंगटे खड़े करने वाली घटना बताई। बता दें कि राखी सावंत की मां को गॉल ब्लैडर में कैंसर है। पहले उन्हें ट्यूमर था, जिसका ऑपरेशन किया गया, पर देर हो जाने के कारण ट्यूमर ने कैंसर का रूप ले लिया है। इस कारण अब उनकी कीमोथैरपी चल रही है।

राखी वॉशरूम एरिया में राहुल के साथ वह वाकया शेयर करती हैं और कहती हैं, ‘मैंने उस वक्त इंडस्ट्री में एंट्री ही की थी। तब मम्मी को पहली बार हार्ट अटैक आया था। मुझे पता चला तो मैं भागकर हॉस्पिटल गई। डॉक्टरों ने बताया कि बहुत पैसा लगेगा। तब मैंने अपने एक दोस्त को बोला कि मैं क्या करूं। मैंने उससे कहा कि मुझे पैसों की जरूरत है। उसने कहा कि ठीक है मैं तुम्हें पैसे दूंगा। तुम मुझे कल मिलो। यह सुनकर मैंने उसका बहुत शुक्रिया अदा किया। मैंने कहा कि मैं तुम्हारे पैसे वापस दे दूंगी। उसने कहा कि उसकी कोई जरूरत नहीं है यार। मां से बढ़कर कुछ नहीं है। ऐसे ही कुछ बड़े-बड़े शब्द बोलकर उसने मेरा विश्वास जीता।’

दोस्त बोला – अपना टॉप उतार दे

राखी ने आगे बताया, ‘मैं अगले दिन गई तो उसने मुझे अपनी इपॉर्टेड कार में बिठाया और लॉक किया। मुझे वह कार खोलने भी नहीं आती थी। उसने मुझे बोला कि राखी देख सबकुछ है लाइफ में। यह ‘गिव ऐंड टेक’ होता है। मैं तुझे इतने पैसे दे रहा हूं तो तू मुझे क्या दे रही है। मैंने कहा कि मैं तुझे कुछ भी नहीं दे सकती। मुझे तो उस वक्त इतनी अक्ल भी नहीं थी कि कुछ समझूं। तो उसने कहा कि एक काम कर अपना टॉप उतार दे।’

‘उसने पी रखी थी। मैं चीखना-चिल्लाना चाहती थी। आज भी वह सब सोचकर रूह कांप जाती है मेरी। तब उसने मुझे रोड पर फेंक दिया।’ इतना कहते ही राखी फूट-फूटकर रोने लगती हैं और कहती हैं कि आज तक उन्होंने यह बात किसी को नहीं बताई। तब उस आदमी ने उन्हें कोई पैसे नहीं दिए। राखी ने बताया कि उस रात के बाद से वह फिर कभी अकेले नहीं सोईं क्योंकि उन्हें डर लगता रहता है। उस दिन के बाद वह कभी नहीं मिला, कभी नहीं दिखा।

PM मोदी का पुतला फूंक रहे कांग्रेसियों ने MLA और मेयर से की धक्कामुक्की

https://youtu.be/mO4-70HrKhU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *