एक ही परिवार के पांच लोगों ने किया आत्मदाह का प्रयास, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 05 Feb 2021

suicide attempt

लखनऊ। लोकभवन के सामने शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्मदाह का प्रयास किया। सभी को एक साथ तेल उड़ेलता देख पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। सभी को अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद थाने पहुंचाया गया। वहां हरदोई के जिला प्रशासन से बातचीत कर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

हरदोई के धन्नूपुरवा के रहने वाले एक परिवार ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने एक व्यक्ति को तेल उड़ेलते देखा तो उसे पकड़ लिया। इसके बाद पूरा परिवार इधर-उधर होने लगा। पुलिस ने संदेह होने पर पांच लोगों को पकड़ लिया। सभी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल भेजा। इसके बाद थाने भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक हरदोई के धन्नूपुरवा निवासी उमेश यादव, राजाराम, वीरू यादव, उषा देवी, माया लोक भवन पहुंचे। वहां उन्होंने तेल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने समय पर बचा लिया।

राजाराम का आरोप है कि वह जिस मकान में वह 40 साल से रहते हैं। उस पर कामिनी वर्मा व उनके पति शिशिर वर्मा कब्जा करना चाहते हैं। इस संबंध में हरदोई के शहर कोतवाली की पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। राजस्व विभाग भी सहयोग नहीं कर रहा है। आरोपी पूरे परिवार को लगातार धमकी दे रहे हैं। राजाराम के मुताबिक परिवार 7 लोग हैं। हरदोई शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से बातचीत कर परिवार को कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया गया है।

लद्दाख से 160 किमी दूर चीन बार्डर पर पैंगोंग झील से सीधा इंटरव्यू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *