
डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। यहां पुलिस के सबसे बड़ी एरिया वाले पीएपी कैंपस में गोली चलने की खबर है। सूचना है कि गोली एक पुलिस मुलाजिम को लगी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस अभी यह नहीं बता पा रही है कि गोली क्यों चली, और मौत की भी पुष्टि नहीं कर रही है।
जानकारी के मुताबिक पीएपी कैंपस में गोली चली है। जिससे सनसनी फैल गई है। खबर है कि गोली मुलाजिम को लगी है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। फिलहाल गोली चलने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
आपको बता दें कि पीएपी कैंपस में पुलिस अधिकारियों और मुलाजिमों के घर भी हैं। यहां शाम को अधिकारियों के परिवार वाले सैर करते हैं। यही नहीं यहां खेलकूद भी होते रहते हैं। फिलहाल गोली चलने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से 11 गांवों का संपर्क मार्ग टूटा, प्रेस कांफ्रेस Live
https://youtu.be/HfMORiraTF8






