मोदी है मौका, शादी में फूफी, आंदोलनजीवी हैं ‘परजीवी’, जैसे शब्दों से विपक्ष पर PM ने कसा तंज, किसानों से कहा- आंदोलन खत्‍म कर दीजिए

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 529 शब्द|📅 08 Feb 2021

narendra modi

नई दिल्ली। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी सांसदों पर अपने खास अंदाज में पलटवार किया। भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने को लेकर खासकर तृणमूल के सांसद डेरक ओ ब्रायन और कांग्रेस सांसद बाजवा को भाषण और नाम का जिक्र कर उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि खुद बाजवा मुस्कुरा पड़े। मोदी ने कहा कि विपक्षी सांसदों ने चर्चा के दौरान लोकतंत्र पर उपदेश दिए, लेकिन वह उनसे सहमत नहीं हैं। विपक्षी सांसदों से पीएम ने कहा कि मोदी है मौका लीजिए।

पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा- पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के कारण आप लोग फंसे रहते होंगे, घर में भी किचकिच होती रहती होगी, लेकिन आपने सारा गुस्सा मेरे ऊपर निकाल दिया तो आपका मन भी हल्का हुआ। मैं आपके लिए काम आया, ये मेरा सौभाग्य मानूंगा। ये आनंद आप लगातार लेते रहिए और मोदी है, मौका लीजिए।

परिवार में शादी होती है तो फूफी नाराज होकर कहती है

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एक कथन पढ़ा जिसमें उन्‍होंने कृषि से जुड़े एक बड़े बाजार की वकालत की थी। मोदी ने कहा, ‘मजा ये है जो लोग पॉलिटिकल बयानबाजी करते हैं उछल-उछल के, उनकी सरकारों ने भी अपने-अपने राज्‍यों में थोड़ा-बहुत तो किया ही है। किसी ने कानूनों की मंशा पर सवाल नहीं उठाए हैं। शिकायत ये है कि तरीका ठीक नहीं था… जल्‍दी कर दिया… ये रहता है। वो तो परिवार में शादी होती है तो फूफी नाराज होकर कहती है.. मुझे कहां बुलाया.. वो तो रहता है… इतना बड़ा परिवार है तो वो तो रहता ही है।’

पीएम मोदी ने सदन में गुलाम नबी आजाद की प्रशंसा करते हुए उनपर तंज भी कसा। पीएम मोदी ने कहा कि गुलाम नबी जी ने कई मसलों पर सरकार की प्रशंसा की, लेकिन मुझे डर है कि उनकी पार्टी इसे G-23 के संबंध में ना ले ले।

ये पूरी टोली है जो आंदोलनजीवी है

पीएम मोदी ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा- ‘हम लोग कुछ शब्‍दों से बड़े परिचित हैं। श्रमजीवी, बुद्धिजीवी, ये सारे शब्‍दों से परिचित हैं, लेकिन मैं देख रहा हूं कि पिछले कुछ समय से इस देश में एक नई जमात पैदा हो गई है और वो है आंदोलनजीवी। ये जमात आप देखोगे वकीलों का आंदोलन है, वहां नजर आएंगे… स्‍टूडेंट का आंदोलन है वो वहां नजर आएंगे… मजदूरों का आंदोलन है वो वहां नजर आएंगे… कभी पर्दे के पीछे कभी पर्दे के आगे। ये पूरी टोली है जो आंदोलनजीवी है। वो आंदोलन के बिना जी नहीं सकते हैं। हमें ऐसे लोगों को पहचानना होगा। ये आंदोलनजीवी दरअसल परजीवी होते हैं।’

बस एक कदम बाकी और बाजवा 84 तक पहुंच जाएंगे

बाजवा को सुनाते हुए पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस के बाजवा साहब काफी अच्छा बता रहे थे। इतना लंबा खींचकर बता रहे थे कि मुझे लग रहा था कि बस थोड़ी देर में ये इमर्जेंसी तक पहुंच जाएंगे। मुझे लग रहा था क बस एक कदम बाकी है और वह 84 तक पहुंच जाएंगे। लेकिन वह बहां तक नहीं पहुंचे। खैर कांग्रेस देश को बहुत निराश करती है, आपने भी बहुत निराश किया ।

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से 11 गांवों का संपर्क मार्ग टूटा, प्रेस कांफ्रेस Live

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *