रिहाना और मियां खलीफा को Twitter से जवाब देने पर खिलाड़ियों और सितारों से कांग्रेस खफा, लता मंगेशकर समेत सचिन-विराट व सितारों के ट्वीट की उद्धव करवाएंगे जांच

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 381 शब्द|📅 08 Feb 2021

sachin-lata

मुंबई। महाराष्‍ट्र सरकार (Maharashtra Govt) ने सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर और विराट कोहली समेत अन्य सितारों द्वारा किए गए ट्वीट की जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ चल रहे किसानों के प्रदर्शन (Farmers Protest) को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठने के बाद कई भारतीय सेलिब्रिटीज ने जवाब दिया था।

महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) ने आरोप लगाया था कि इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिआना (Rihanna) के ट्वीट के बाद सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर, विराट कोहली और अक्षय कुमार समेत कई भारतीय सितारों ने ट्वीट किए, जिनमें कई शब्द कॉमन थे। कांग्रेस के कहना था कि इन सभी सितारों ने दबाव में ट्वीट किए थे, इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए। इसके बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने जांच के आदेश दिए हैं।

ट्वीट्स किए जाने को लेकर जांच के आदेश

किसान आंदोलन के समर्थन में पॉप स्टार सिंगर रिहाना के ट्वीट करने के बाद बॉलीवुड-खेल से जुड़ीं विभिन्न हस्तियों द्वारा ट्वीट्स किए जाने के मामले में उद्धव सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। महाराष्ट्र सरकार ने इन सेलिब्रिटीज द्वारा ट्वीट्स किए जाने को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। पिछले दिनों विदेश मंत्रालय द्वारा प्रतिक्रिया दिए जाने के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अजय देवगन, लता मंगेशकर, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत कई हस्तियों ने ट्वीट्स किए थे। इन ट्वीट्स में उन्होंने इंडिया टुगेदर और इंडिया अगेंस्ट प्रोपेगैंडा के हैशटैग भी लगाए थे। बता दें कि सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर को ‘भारत रत्न’ के सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

बता दें कि इंटरनेशनल पॉप स्टार रिआना (Rihanna) ने किसानों के प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया था और कहा था कि हम इस पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं। इसके बाद पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) और मिया खलीफा (Mia Khalifa) समेत कई अंतरराष्ट्रीय सितारों ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया और भारत की छवि खराब करने की कोशिश की।

इसके बाद सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, लता मंगेशकर और अक्षय कुमार सहित देश की विभिन्न हस्तियों ने सोशल मीडिया पर इसका विरोध किया और ‘हैशटैग इंडिया टुगेदर’ और ‘हैशटैग इंडिया अगेन्स्ड प्रोपेगैंडा’ के साथ ट्वीट किया। सभी हस्तियों ने सरकार के रुख के समर्थन में ट्वीट किया और किसान आंदोलन को भारत का आंतरिक मामला बताया था।

उत्तराखंड में ग्लेशियर फटा, भारी तबाही की आशंका, देखें Live

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *