चेन्नई टेस्ट मैच में भारत की करारी हार, इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई

Daily Samvad
2 Min Read
cricket match
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 213 शब्द|📅 09 Feb 2021

cricket

चेन्नई। चेन्नई के चेपक मैदान पर खेला जा रहे पहले टेस्ट मैच में इंडिया हार गई है। इंडिया ने मैच की आखिरी पारी में 192 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 227 रन से जीतकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है। जो रूट इस साल शानदार फॉर्म में है। रूट ने इंडिया के खिलाफ 218 रन की पारी खेलने से पहले इस साल श्रीलंका में भी दोहरा शतक लगाया है। श्रीलंका के खिलाफ जो रूट 186 रन की पारी खेलने में भी कामयाब रहे थे। जो रूट का बल्ला एशिया में इंग्लैंड की किस्मत को बदल रहा है।

दोनों टीमों के बीच अगला टेस्ट चेन्नई के चेपक मैदान पर 13 फरवरी से खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार की वजह से इंडिया के आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फाइनल का सफर मुश्किल हो गया है। इंडिया को सीरीज के बाकी बचे तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज करनी होगी। इतना ही नहीं एक टेस्ट का ड्रॉ होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल देखने को मिल सकता है।

उत्तराखंड में ग्लेशियर फटा, भारी तबाही की आशंका, देखें Live

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *