दिल्ली हिंसा: होशियारपुर से इकबाल सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम

Daily Samvad
2 Min Read

delhi
डेली संवाद, होशियारपुर
दिल्ली हिंसा के एक और आरोपी इकबाल सिंह को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पेशल सेल की टीम ने मंगलवार रात को इकबाल सिंह को पकड़ा। 26 जनवरी को हुई हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए इकबाल सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।

दिल्ली हिंसा के मुख्य आरोपियों में शामिल दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के अगले दिन ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली हिंसा के आरोप में दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर 1 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित था। वहीं हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए जाजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई थी।

इकबाल सिंह इसका बड़ा साजिशकर्ता था

26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के मामले की जांच करते हुए क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने खुलासा किया था कि इकबाल सिंह इसका बड़ा साजिशकर्ता था। वह लाल किले से लगातार फेसबुक लाइव कर लोगों को भड़का रहा था। पुलिस को मिले वीडियो से इसका खुलासा हुआ है।

एसआईटी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इकबाल सिंह ने लाल किले के अंदर भीड़ को उकसाकर लाहौर गेट तुड़वाने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने छानबीन के बाद इकबाल सिंह की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा हो चुकी है।

उत्तराखंड में ग्लेशियर फटा, भारी तबाही की आशंका, देखें Live

https://youtu.be/259kRUOPj2A















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *