पंजाब : कांग्रेस और अकाली दल के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, दो लोगों की मौत, कई घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 10 Feb 2021

moga police

डेली संवाद, मोगा
पंजाब के मोगा जिले में निकाय चुनाव के लिए प्रचार कर रहे कांग्रेस और अकाली दल के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है, जब मोगा जिले की वार्ड संख्या- नौ में दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पुलिस ने बताया कि दोनों दलों के बीच किसी मुद्दे को लेकर पहले बहस हुई, जो बाद में झड़प में तब्दील हो गई। अकाली दल के कार्यकर्ता 14 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे और उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन पर अपने वाहन चढ़ा दिए।

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि नरिंदर पाल सिंह सिद्धू और अन्य छह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सिद्धू वार्ड सख्ंया-नौ से कांग्रेस की उम्मीदवार के पति हैं। पुलिस ने बताया कि सिद्धू सहित तीन लोगों को मामले में गिरफ्तार किया गया है और दो वाहनों को भी जब्त किया गया है। राज्य के आठ नगर निगम, 109 नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए 14 फरवरी को चुनाव होना है।

जल प्रलय : सुरंग से 32 शव मिले, 206 अभी भी लापता, देखें Video

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *