दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का सनसनीखेज खुलासा, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 323 शब्द|📅 10 Feb 2021

ravneet singh bittu

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा को लेकर पंजाब के लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव पर बड़ा आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी में किसान ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा की पीछे योगेंद्र यादव की साजिश बताई। बिट्टू ने कहा कि अगर योगेंद्र यादव को पकड़ लिया जाए, तो किसानों और सरकार में आज ही बात बन सकती है क्योंकि असली आग लगाने वाले वही हैं।

कांग्रेस सांसद ने 26 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा के लिए योगेंद्र यादव को जिम्मेदार ठहराया है। इतना ही नहीं कांग्रेस सांसद बिट्टू ने तो यहां तक कह दिया कि अगर योगेंद्र यादव को हटा दिया, जाए तो किसानों और सरकार में आज ही बात बन सकती है क्योंकि वही आग लगा रहे हैं। बिट्टू ने कहा कि किसान आंदोलन में खालिस्तानी फंडिंग हो रही है। किसान अपने आंदोलन को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन योगेंद्र यादव अपना एजेंडा सीधा कर रहे हैं।

सिंघु बॉर्डर पर हुआ था जानलेवा हमला

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू कुछ दिन पहले किसान आंदोलन को अपना समर्थन देने सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे थे, जहां उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।  इसके साथ ही उन पर हमला किए जाने की बात भी सामने आई है। इसके साथ ही बिट्टू को कथित रूप से अपमानित करने की बात भी सामने आई है।

किसान आंदोलन हमले को लेकर बिट्टू ने कहा, ‘आप झंडे उठाकर खालिस्तान के नारे लगाओ, फिर भी हम भागने वाले नहीं है।  पहले भी शहादत दी है। हम पर बड़ी प्लानिंग के तहत हमला किया गया है, मारने की प्लानिंग थी।  हम लोगों पर कातिलाना हमला किया गया है। हमारी पगड़ी पर हमला किया गया। लाठी से हमला हुआ। हम जाने वाले नहीं है।  कुछ लोग हैं, इनसे सरकार और एजेंसी निपट लेंगी।

MLA ने बीच रास्ते रुकवाई गाड़ी, पकड़ी पतंग की डोर, देखें Video

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *