जालंधर के MLA ने अचानक बीच रास्ते रुकवाई अपनी गाड़ी, पकड़ी पतंग की डोर, वजह जान कर होंगे हैरान, देखें Video

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 10 Feb 2021

sushil rinku

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, कि अचानक बीच रास्ते अपनी गाड़ी रुकवाई और पतंग की डोर पकड़ ली। वजह जान कर आप हैरान रह जाएंगे। अचानक गाड़ी रोक कर बीच रास्ते उतरने पर उनके साथ चलने वाले अन्य लोग भी हैरान रह गए।

गाड़ी से उतरते ही विधायक सुशील रिंकू सड़क किनारे पतंग की डोर बना रहे दुकनदार के पास पहुंच गए। उन्होंने दुकानदार से पतंग की डोर लेकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि वसंत ऋतु चल रहा है, लोग पतंग उड़ाने के लिए डोर खरीदने बाजार जा रहे हैं। लोग इस बात का ध्यान रखें कि पतंग की डोर चाईनीज नहीं होनी चाहिए।

सुशील रिंकू ने कहा कि आजकल बाजार में चाइना की बनी पतंगें और मांझे आ रहे हैं। लेकिन दिखने में आकर्षक चाईनीज मांझा आपको बुरी तरह से घायल कर सकता है। वैसे भी चाइना हमारा दुश्मन मुल्क बनता जा रहा है। चाइना के उत्पादों का हमें बहिष्कार करना चाहिए।

सुशील रिंकू ने कहा कि लोग चाइना की डोर का प्रयोग करते हैं, लेकिन चाइना की यह डोर सिर्फ आकाश में उड़ते पंछियों को ही घायल नहीं करती, बल्कि जरा सा टकराव होने पर आपके नाजुक हाथों को भी घायल कर देती है। पि‍छले कुछ सालों में चाइना की डोर में उलझकर कई जानें जा चुकी है। इससे बचना है तो स्वदेशी मांझा और डोर खरीदें। सड़क किनारे आजकल खूब बन और बिक रहे हैं।

MLA सुशील रिंकू ने बीच रास्ते रुकवाई गाड़ी, पकड़ी पतंग की डोर, देखें Video

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *