UP Board Exam 2021: यूपी में 24 अप्रैल से 10वीं व 12वीं की परीक्षा शुरू होगी, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 10 Feb 2021

up board exam

लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी।

वहीं, हाईस्कूल की परीक्षा 10 मई और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मई को समाप्त होगी। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष-2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ दिनांक 24 अप्रैल, 2021 से प्रारम्भ होंगी। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 10 मई को समाप्त होगी।

वहीं, इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 15 दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 12 मई 2021 को समाप्त होंगी। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष 2020 में भी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में सम्पन्न हुई थी।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी की वर्ष 2021 की हाईस्कूल परीक्षा में 16,74,022 बालक तथा 13,20,290 बालिकाएं कुल 29,94,312 परीक्षार्थी एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 14,73,771 बालक तथा 11,35,730 बालिकाएं कुल 26,09,501 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।

दोनों परीक्षाओं में समग्र रूप से 31,47,793 बालक तथा 24,56,020 बालिकाएं कुल 56,03,813 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वर्ष 2020 की हाईस्कूल परीक्षा में 30,24,480 तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा में 25,86,339 कुल 56,10,819 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।

उप मुख्यमंत्री ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि परीक्षा तिथियों की घोषणा समय से कर दी गयी है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए काफी समय मिला है। परीक्षा को एक पर्व मानते हुए प्रसन्नचित होकर पूर्ण मनोयोग एवं उत्साह के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों।

MLA ने बीच रास्ते रुकवाई गाड़ी, पकड़ी पतंग की डोर, देखें Video

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *