डेली संवाद, जालंधर
जालंधर वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू आज अपने समर्थकों के साथ 120 फुटी रोड पर धरना दिया। सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से फ्लाप हो गई है। चाहे महंगाई का मुद्दा हो या फिर किसानों का। केंद्र की मोदी सरकार ने हमेशा गरीब विरोधी नीतियों को प्रमोट किया।
विधायक सुशील रिंकू की अगुवाई में भारी संख्या में लोग एकजुट होकर पेट्रोल डीजल रसोई गैस के बढ़ते दामों पर मोदी सरकार के खिलाफ बाबू जगजीवन राम चौक में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार गरीबों का मजाक उड़ा रही है।
सुशील रिंकू ने कहा कि डीजल और गैस की दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। जिससे गरीब लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। रसोई गैस के सिलैंडर में 400 से ज्यादा के रेट बढ़ गए हैं। रसोई में गृहणियों का बजट गड़बड़ा गया है। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं के साथ अश्वनी जांगरल, कई पार्षद व अन्य मौजूद थे।
जालंधर के MLA ने PM मोदी को ललकारा, देखें Video
https://www.youtube.com/watch?v=3py-N6_k0cQ&t=6s