योगीमय हुआ Twitter, गूंजा #सुशासन_की_पहचान_योगीजी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 11 Feb 2021

cm yogi

डेली संवाद, लखनऊ
माफियाओं के समूल नाश का शंखनाद हो, उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाने की मुहिम हो या फिर बिना सिफारिश और घूस के सरकारी पदों पर भर्तियां करने का ऐतिहासिक काम, सोशल मीडिया पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भरपूर समर्थन मिल रहा है।

सीएम योगी की नीतियों और कार्यशैली की सराहना करते हुए बुधवार को ट्विटर यूजर्स ने योगी सरकार की नीतियों को अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय बताया। लोगों ने अपनी बात कहने के लिए #सुशासनकीपहचानयोगीजी हैशटैग का इस्तेमाल किया और देखते ही देखते यह हैशटैग ट्विटर इंडिया पर टॉप ट्रेंड करने लगा। शाम करीब 8 बजे तक 40 हजार से अधिक ट्वीट के साथ यह ट्विटर इंडिया की ट्रेंडिंग लिस्ट में नम्बर 02 पर था।

अलवर (राजस्थान) से सांसद योगी बालकनाथ ने ट्वीट कर पुलिस सुधार की दिशा में योगी सरकार की कोशिशों को सराहा तो तमिलनाडु से वी.सरन ने कोरोनाकाल में यूपी के लोगों के8 जीवन और जीविका की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीएम योगी की नीतियों को शानदार बताया। लोगों ने अयोध्या दीपोत्सव की तस्वीरें साझा करते हुए इसे भारत का सांस्कृतिक पुनरुत्थान बताते हुए सीएम योगी को धन्यवाद दिया तो योगी की फायरब्रांड छवि वाले तमाम वीडियो भी खूब ट्वीट किए गए।

यही नहीं, हालिया चर्चित शब्द ‘आन्दोलनजीवी’ को केंद्र में रखते हुए लोगों ने का कई मजेदार मीम्स भी शेयर किए। तो यूपी की कानून व्यवस्था को शानदार बताते हुए योगी की जीरो टॉलरेंस नीति और अपराधियों को ‘बेल नहीं जेल पसंद’ होने की बात कही तो कइयों ने कोविड काल मे चीन से यूपी शिफ्ट हुई तमाम कम्पनियों के हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश लिखा। सोशल मीडिया पर लोगों ने योगी को ईमानदार, विजनरी, साफगोई और दृढ़ संकल्प वाला नेता कहा।

MLA ने बीच रास्ते रुकवाई गाड़ी, पकड़ी पतंग की डोर, देखें Video

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *