पंजाब के इन बूथों पर EVM को पहुंचा नुकसान, आज फिर से मतदान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 202 शब्द|📅 16 Feb 2021

voting

डेली संवाद, पटियाला
पंजाब के पटियाला में फिर से मतदान हो रहा है। यहां के नगर कौंसिल पातड़ां और समाना के 3 बूथों पर मंगलवार सुबह पुनर्मतदान 8 बजे से शुरू हो चुका है। इसके चलते लोग सुबह ही लाईनों में लग गए और अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करते दिखाई दिए।

पटियाला के नगर परिषद पातड़ां और समाना के 3 बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि पटियाला जिले के पातड़ां के रिटर्निंग ऑफिसर ने वार्ड नं. 8 के बूथ नं. 11 में मतदान दौरान ई.वी.एम. को नुक्सान पहुंचाने संबंधी सूचना भेजी थी। इसी तरह समाना हलके के रिटर्निंग ऑफिसर ने भी वार्ड नं. 11 के बूथ नं. 22 और 23 में ई.वी.एम. को नुक्सान पहुंचाने संबंधी सूचना भेजी थी।

इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आयोग ने तीनों बूथों और स्टेट इलैक्शन कमिशन एक्ट, 1994 की धारा 59(2)(ए) के अधीन पहले डाली वोटों को रद्द करते हुए नए सिरे से मतदान करवाने के आदेश दिए हैं। तीनों बूथों पर अब 16 फरवरी को प्रात:काल 8:00 से 4:00 बजे तक फिर से मतदान होगा और गिनती 17 फरवरी को होगी।

जालंधर के MLA ने बीच रास्ते रुकवाई गाड़ी, पकड़ी पतंग की डोर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *