RSS चीफ मोहन भागवत और मिथुन चक्रवर्ती की मीटिंग, पश्चिम बंगाल में चढ़ा सियासी पारा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 16 Feb 2021

rss chief mithun

कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Assembly Election 2021) से पहले मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) और संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) की मुलाकात को लेकर लगाई जा रही सियासी अटकलों पर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने विराम लगाने की कोशिश की है। बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है। हमारी पहले भी मुंबई में मुलाकात होती रही है। उन्होंने बताया कि हमने साथ में नाश्ता किया.।

सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि विधानसभा चुनावों से पहले बॉलीवुड एक्टर मिथुन पार्टी में शामिल हो जाएं। बता दें कि आज सुबह संघ प्रमुख मोहन भागवत मुंबई स्थित मिथुन चक्रवर्ती के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे थे। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। जिसके बाद से पश्चिम बंगाल का सियासी तापमान बढ़ा हुआ था। दरअसल मिथुन चक्रवर्ती लेफ्ट के करीबी माने जाते रहे हैं।

इस बैठक के बाद चुनावी दहलीज पर खड़े पश्चिम बंगाल में सियासी सुगबुगाहट का दौर जारी हो गया है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या चुनावों से पहले बॉलीवुड मिथुन बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। हांलाकि एक्टर की तरफ से इसे सिर्फ औपचारिक मुलाकात बताया जा रहा है लेकिन जानकार इसके विश्लेषण में जुटे हुए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आगामी कुछ महीनों में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। ममता के इस सियासी किले को ढहाने के लिए बीजेपी पुरजोर कोशिश में जुटी हुई है। बीजेपी के दिग्गज नेताओं की रैलियों का सिलसिला जारी है दूसरी तरफ ममता भी बीजेपी के खिलाफ अपनी रणनीति में जुटी हुई हैं।

जालंधर के MLA ने बीच रास्ते रुकवाई गाड़ी, पकड़ी पतंग की डोर

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *