खेती कानूनों पर रोक लगाने की मियाद को बढ़ाने को लेकर पंजाब के CM कैप्टन अमरिन्दर सिंह का बड़ा बयान, पढ़ें

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 592 शब्द|📅 21 Feb 2021

captain amrinder singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने रविवार को खेती कानूनों के प्रस्तावित निलंबन के विस्तार संबंधी मीडिया के उस बयान को ‘गलत व्याख्या’ करार देते हुए कहा कि शरारत के साथ इस मुद्दे पर उनके पक्ष के प्रति गलत प्रभाव देने के लिए इस बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया।

मुख्यमंत्री ने कुछ किसान नेताओं की उनके (मुख्यमंत्री) द्वारा आंदोलन में दख़ल देने की कोशिश करने की आशंकाओं को रद्द करते हुए कहा कि उनके इंटरव्यू से यह संदेश पहुँचाने कि की गई कोशिश पूरी तरह गलत है जैसे कि इस मुद्दे पर उनके बाकी बयान से स्पष्ट होता है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि चाहे कि उन्होंने स्पष्ट तौर पर किसी भी दखलअन्दाज़ी या सीधे तौर पर मध्यस्थता जब तक दोनों पक्षों की तरफ से नहीं माँगी गई, से इन्कार कर दिया था।

मियाद 24 महीनों तक भी बढ़ाई जाने की संभावना

उन्होंने कहा कि सम्बन्धित इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था ‘‘जहाँ तक मैं समझता हूँ वह यह है कि कुछ किसान नेता खेती कानूनों को 18 महीनों के लिए रोकने के लिए सहमत हैं परन्तु जिनकी मियाद 24 महीनों तक भी बढ़ाई जाने की संभावना हो सकती है।’’ उन्होंने उसी इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था कि जिस समय सीमा तक कानूनों पर रोक लगाने की बात हो रही है, वह पक्ष लगातार चर्चा का विषय है (सरकार और किसान यूनियन के दरमियान)।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बयान स्पष्ट तौर पर कुछ किसान यूनियनों की तरफ से इस मुद्दे पर आई फीडबैक के संदर्भ में था, जिसको तोड़ मरोड़ कर पेश करते हुए समझौते के लिए उनके निजी सुझाव के तौर पर पेश किया गया। उनके पूरे बयान के संदर्भ में लाए जाने की बजाय, इस ख़ास नुक्ते (खेती कानूनों के 24 महीनों के लिए निलंबन पर) को एक अलग बयान के तौर पर दिखाया गया जिसको उन्होंने तथ्यात्मक रूप से गलत करार दिया।

मुख्यमंत्री ने यह बात ज़ोर देकर दोहराते हुए कहा कि इस मसले का जल्द हल पंजाब की सुरक्षा के लिए बहुत नाजुक है जहाँ पिछले पाँच-छह महीनों में सरहद पार से राज्य में हथियारों की तस्करी में वृद्धि हुई है। उन्होंने यह बात दावे के साथ कही कि वह और उनकी सरकार इस मुद्दे पर किसानों के साथ निरंतर खड़ी रहेगी। उन्होंने शनिवार को हुई नीति आयोग की मीटिंग के लिए सौंपे भाषण में भी मौजूदा आंदोलन के तुरंत हल की ज़रूरत को स्पष्ट रूप में दिखाते हुए आंदोलन कर रहे किसानों के सभी शिकायातों का हल करते हुए उनकी संतुष्टि करवाने की बात कही थी।

फ़ैसला किसानों को ही करना पड़ेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ़ैसला किसानों को ही करना पड़ेगा कि उनके हित में क्या है और किस हद तक खेती कानूनों को रद्द करने की अपनी माँग पर समझौता करें यदि वह वास्तव में इस तरह चाहते हैं, के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपना पक्ष दोहराया कि केंद्र सरकार को इस मुद्दे को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल नहीं बनाना चाहिए और संकट के प्रभावशाली और लम्बे समय के हल के लिए कानूनों को रद्द करने के लिए तैयार होना चाहिए।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार के दावे पर हैरानी ज़ाहिर की कि कल हुई नीति आयोग की छठी गवर्निंग कौंसिल की मीटिंग में किसी ने भी खेती कानूनों बारे बात नहीं की। उन्होंने कहा कि हालाँकि वह सेहत ठीक न होने के कारण वर्चुअल कॉन्फ्ऱेंस में निजी तौर पर शामिल नहीं हो सके थे परन्तु गुरूवार को नीति आयोग को सौंपे उनके भाषण में खेती कानूनों के मुद्दे को स्पष्ट तौर पर उभारा था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *