नाबालिग लड़की पर 62 साल के सांसद का आया दिल, शादी की बात पर हुआ भारी हंगामा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 372 शब्द|📅 23 Feb 2021

bridal

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इमरान खान की विपक्षी कट्टरपंथी पार्टी जमीयत उलेमा ए इस्लाम के 62 साल के सांसद मौलाना सलाहउद्दीन अयूबी ने एक 14 साल की लड़की से साथ निकाह किया है। जिसके बाद से संसद से लेकर सड़कों तक बवाल जारी है। सत्तारूढ़ इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ने इसे लेकर बवाल काटा हुआ है। वहीं, विपक्षी पार्टियों के गठबंधन बैकफुट पर दिखाई दे रहा है। दरअसल पाकिस्तान के विपक्षी पार्टियों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट पीडीएम की कमान जमीयत उलेमा ए इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान के हाथ में है।

बलूचिस्तान के चित्राल से सांसद मौलाना सलाहउद्दीन अयूबी के इस शादी का यह मामला थोड़ा पुराना है। एक एनजीओ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची के स्कूल ने उसका बर्थ सर्टिफिकेट को सार्वजनिक किया था। जिसमें उसकी जन्म की तारीख 28 अक्तूबर 2006 बताई गई है। इसके बाद एक स्थानीय एनजीओ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

लड़की के पिता ने शादी के आरोपों से किया इनकार

आरोप है कि लड़की के पिता के ऊपर सांसद ने दबाव बनाया हुआ है, जिस कारण उसने पुलिस की पूछताछ में अपनी लड़की के शादी की बात को नकार दिया है। उसने दावा किया कि उसकी बेटी की शादी हुई ही नहीं है। पुलिस की समझाइश पर लड़की के पिता ने सांसद के आवास पर अपनी लड़की को भेजने से भी इनकार किया है।

पाकिस्तानी कानून के अनुसार, 16 साल के कम उम्र की लड़की की शादी नहीं की जा सकती है। इससे कम उम्र की लड़की की अगर शादी की जाती है तो उसे अपराध माना जाएगा। इसके लिए लड़की के परिवारवालों के साथ ही शादी करने वाले के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।

आरोपी सांसद से नहीं हुई पूछताछ

चित्राल के पुलिस इंस्पेक्टर सज्जाद अहमद ने शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की है। जिसके बाद पुलिस ने लड़की के घर पहुंचकर पिता से पूछताछ की है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस मामले को एफआईआर में तब्दील किया है कि नहीं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस ने अभी तक आरोपी सांसद से पूछताछ नहीं की है।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने आखिर क्यों की लोगों से अपील, देखें Video

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *