Big News : पंजाब के शहरों में फिर से लग सकते हैं नाइट कर्फ्यू, मुख्यमंत्री ने डीसी को दिए अधिकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 23 Feb 2021

captain amrinder singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सख्त निर्देश जारी किए है। मंगलवार को हुई एक बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए है कि 1 मार्च से इनडोर फंक्शन्स के दौरान अधिक से अधिक 100 तथा आउटडोर में 200 तक मेहमान ही शामिल हो सकते है। इसके साथ ही 1 दिन में कोरोना टैस्ट की संख्या 30 हजार तक करने के निर्देश भी सी.एम. ने जारी किए है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य में बढ़ते केसों को देखते हुए अलग-अलग जिलों के डी.सी. को निर्देश दिए है कि जरूरत के अनुसार वह नाईट कर्फ्यू लगा सकते है। खासकर माइक्रो कंटेनमेंट जोन व्यवस्था को लागू करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को भी निर्देश दिए है कि सभी रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस पर विशेष नजर रखी जाएं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि सिनेमा हाल में गैदरिंग को लेकर 1 मार्च को फैसला लिया जाएगा। उन्होंने प्राइवेट दफ्तरों तथा रेस्टोरेंट में स्टाफ के कोरोना टेस्ट को लेकर भी डिस्प्ले करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में रहने वाले कम से कम 15 लोगों को टेस्ट के दायरे में शामिल करने को कहा है। उन्होंने पुलिस फोर्स को हिदायत की कि वह मास्क पहनने को सख़्ती से लागू करें ।

‘अबकी बार दीदी सरकार जावे’, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *