गुजरात में किसान आंदोलन की आंच नहीं, निकाय चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 398 शब्द|📅 23 Feb 2021

Gujrat Municipal Election result

अहमदाबाद। गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। छह बड़े शहरों में नगर निगम चुनाव की भी काउंटिंग हो रही है। यहां कुल 144 वॉर्डों की 576 सीटों के लिए 21 फरवरी को मतदान हुआ था। बीजेपी ने इन सभी नगर निगमों में भारी बढ़त बनाई है। वहीं कांग्रेस को नतीजों से बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी किसी भी नगर निगम में आगे नहीं है।

नगर निगम- कुल सीटें (आगे/जीते) बीजेपी कांग्रेस अन्य
अहमदाबाद- 192 (98) 81 15 2
सूरत- 120 (80) 56 8 16
वडोदरा- 76 (39) 31 8 0
राजकोट- 72 (37) 34 3 0
भावनगर- 52 (28) 21 7 0
जामनगर- 64 (26) 20 6 0
कुल सीटें- 576 (308 के रुझान) 243 47 18

गुजरात नगर निकाय चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। अहमदाबाद में बीजेपी ने कांग्रेस को बहुत पीछे छोड़ दिया है। यहां बीजेपी तीन चौथाई बहुमत के करीब दिख रही है। रुझान अगर नतीजों में बदलते हैं तो बाकी पांच नगर निगमों में भी बीजेपी कांग्रेस को मात देती नजर आ रही है। बीजेपी ने सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और जामगनगर नगर निगम में कांग्रेस को शिकस्त दी है। रुझानों में वह इन पांचों नगर निगमों में काफी आगे चल रही है।

आम आदमी पार्टी का सूरत मेें अच्छा प्रदर्शन

इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने भी किस्मत आजमाई है। रुझानों के अनुसार, आम आदमी पार्टी 18 सीटों पर आगे चल रही है। AAP की सारी बढ़त सूरत नगर‍ निगम में सामने आ रही है। इसके अलावा अहमदाबाद, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में पार्टी का कोई उम्‍मीदवार अभी आगे नहीं चल रहा है।

ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम कुल 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। ये चारों सीटों अहमदाबाद नगर निगम की हैं। AIMIM के उम्‍मीदवार बाकी नगर निगमों में कोई कमाल नहीं कर सके हैं। आम आदमी पार्टी ने कुल 470 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे थे।

अहमदाबाद में हुई थी सबसे कम वोटिंग

नगर निगम चुनाव के लिए 21 फरवरी को मतदान हुआ था। अहमदाबाद में सबसे कम 38.73 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं सबसे अधिक 49.86 फीसदी वोट जामनगर में पड़े। इसी तरह, राजकोट में 47.27 फीसदी, भावनगर में 43.66 फीसदी, सूरत में 43.52 फीसदी और वडोदरा में 43.47 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। बीजेपी का पहले भी इन सभी नगर निगमों पर कब्जा था।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *