जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने कोरोना संक्रमण को लेकर की गई सख्ती पर कही ये बात, देखें Video

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 23 Feb 2021

जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने कोरोना संक्रमण को लेकर की गई सख्ती पर कही ये बात, देखें Video

डेली संवाद, जालंधर
पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आज लोगों को अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ अपनी कीमती जानें बचाने के लिए कोविड सावधानियों और प्रोटोकाल की पालना करने की अपील की है। आज जारी एक बयान में पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कोविड के मामलों में हुई बढ़ोतरी के कारण लोगों को वायरस से बचाव के लिए पूरी सावधानी रखनी चाहिए। उन्होनें कहा कि इस समय लोगों को कोविड 19 महामारी को फैलने की रोकने के लिए संयम का प्रयोग करना चाहिए।

सीपी भुल्लर ने कहा कि पुलिस की तरफ से जरूरी कोविड प्रोटोकाल को लागू करने के लिए अपना फ़र्ज़ निभाया जायेगा ,परन्तु लोगों को कोरोना ख़िलाफ़ जंग जीतने के लिए स्वैइच्छित तौर पर नियमों की पालना करनी चाहिए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कोविड 19 को और फैलने से रोकने के लिए लोगों को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए ,मास्क पहनना और जनतक स्थानों पर सामाजिक दूरी की पालना करनी चाहिए।

कोरोना वायरस का सफलतापूर्वक मुकाबला किया

उन्होनें कहा कि जालंधर वासियों ने पहले ही कोरोना वायरस का सफलतापूर्वक मुकाबला किया है और अब जब वायरस का ख़तरा एक बार फिर बढ़ रहा है तो लोगों की भूमिका भी कई गुणा बढ़ गई है। भुल्लर ने कहा कि लोगों को कोविड 19 को और फैलने से रोकने के लिए प्रशासन की मदद करनी चाहिए जिससे राज्य को इस के कहर से बचाया जा सके।

पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से जारी किये गए नये दिशा- निरदेशों के अनुसार जालंधर कमिश्नरेट पुलिस नई चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से जारी आदेशों को लोगों के हित में पूरी तरह लागू किया जायेगा। श्री भुल्लर ने कहा कि जिले के लोगों की सेवा करने और उन की कीमती जानें को बचाने के लिए पुलिस की तरफ से कोई भी कमी बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने आखिर क्यों की लोगों से अपील, देखें Video

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *