मथुरा में प्रियंका गांधी वाड्रा ने PM मोदी को बताया कायर, कहा- गोवर्धन को बचाएं, कहीं इसे भी न बेच दे सरकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 318 शब्द|📅 23 Feb 2021

priyanka gandhi

मथुरा। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन दो महीनों के बाद भी जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित किसान महापंचायत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिस्सा लिया। प्रियंका ने इस दौरान केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘कायर’ बताया और तंज कसते हुए कहा कि गोवर्धन पर्वत को बचाकर रखें, कल को सरकार इसे भी न बेच दे।

इससे पहले प्रियंका का महापंचायत में जोरदार स्वागत किया गया। मंच पर भाषण देते हुए कांग्रेस महासचिव सत्ताधारी दल बीजेपी पर जमकर बरसीं। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक मोदी सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। प्रियंका ने कहा, ‘मोदी सरकार कई कंपनियां बेच चुकी है। गोवर्धन पर्वत को बचाकर रखें, कल को सरकार इसे भी न बेच दे।’

PM मोदी संसद में किसानों का अपमान करते हैं

उन्होंने कहा कि मोदी संसद में किसानों का अपमान करते हैं। उनके मंत्री किसानों को आतंकवादी कहते हैं। राहुल गांधी ने संसद में ‘शहीद’ किसानों के लिए मौन रखा तो सरकार के एक भी सांसद ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। प्रियंका ने कहा कि मथुरा की धरती अहंकार तोड़ती है। 90 दिनों से किसान दिल्ली की सीमा पर अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। 200 से ज्यादा किसान इस दौरान शहीद हो गए। पीएम दुनिया के हर कोने में पहुंचे लेकिन किसानों से मिलने नहीं गए।

प्रियंका ने कहा कि जब एक राजनेता का अहंकार ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है, तो वह लोगों के साथ अपना संपर्क खो देता है। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि वह सिर्फ अहंकारी नहीं बल्कि कायर भी हैं। उन्होंने कहा कि अगर पिछली सरकारों ने कुछ बनाया ही नहीं था, तो फिर आप (मोदी सरकार) बेच क्या रहे हैं। आपकी सरकार ने केवल नोटबंदी और जीएसटी बनाया है, जिसने जनता को परेशान कर रखा है।

‘अबकी बार दीदी सरकार जावे’, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *