चौधरी जगजीत सिंह के बाद MLA सुशील रिंकू ने जालंधर में बनवाया श्री गुरु रविदास भवन, स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज ने रखी नींव, देखें Video

Daily Samvad
8 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 989 शब्द|📅 24 Feb 2021

2 करोड़ 60 लाख से 120 फुटी रोड़ पर बनेगा श्रीगुरू रविदास कम्युनिटी सेंटर। महाराज जी के दिशा-निर्देशों तथा लोगों के सुझावों अनुसार ही होगा कम्युनिटी हॉल का निर्माण : सुशील रिंकू

sushil rinku

डेली संवाद, जालंधर
दोआबा के दलित नेता और जालंधर के विधायक सुशील रिंकू आज फिर से जालंधर ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब का दिल जीत लिया। पिछले 14  साल से लंबित चले आ रहे श्री गुरु एजुकेशनल एंड कल्चरल सेंटर 120 फुटी रोड पर श्री गुरु रविदास महाराज कम्युनिटी हॉल का निर्माण कार्य आज सुशील रिंकू के अथक प्रयासों से शुरू हो गया। इस विशेष मौके पर श्री श्री108 स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज ने अपने कर कमलों से इस भवन के निर्माण काम का नींव पत्थर रखा। इस दौरान पूरा क्षेत्र श्री गुरु रविदास जी महाराज के जयकारों से गूंज उठा।

sushil rinku1

मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह की योग्य अगुवाई में 2 करोड़ 70 लाख से बनने वाले एजुकेशनल एंड कल्चर सेंटर 120 फुटी रोड नजदीक सीएचसी में श्री गुरु रविदास महाराज जी कम्युनिटी हॉल का शुभारंभ श्री श्री 108 स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज ने श्रीगुरू रविदास महाराज जी के आगे अरदास करते हुए जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू की उपस्थिति में निर्माण कार्य का शुभारंभ 24 फरवरी को अपने कर कमलों से किया।

पंजाब के मंत्री रहे स्व. चौधरी जगजीत सिंह के बाद अब जालंधर के विधायक सुशील रिंकू ने श्री गुरु रविदास भवन बनवाया है। इससे पहले चौधरी जगजीत सिंह ने लिंक रोड पर श्री गुरु रविदास भवन बनवाया था। अब जालंधर के विधायक सुशील रिंकू ने 120 फुटी रोड पर श्री गुरु रविदास भवन का निर्माण शुरू करवाया है। इसके लिए पंजाब सरकार हर तरह से आर्थिक मदद कर रही है।

सुशील रिंकू के अथक मेहनत से पवित्र काम शुरू हो सका

sushil rinku2

इस अवसर पर 108 स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज ने श्री गुरु रविदास महाराज की बाणी की स्तरें पढ़ते हुए बताया कि सतगुरु रविदास महाराज जी ने अपनी बाणी ‘माधो अविद्या हित कीण, विवेक दीप मलीन” उन्होंने कहा कि विद्या के बिना विवेक रूपी दिया धुंधला रह जाता है। इसलिए कम्युनिटी सेंटर, मंदिर बहुत बने हुए हैं परंतु मैं चाहता हूं कि यहां एक ऐसा कोचिंग सेंटर बने जहां पर आईएएस, पीसीएस या दूसरे डिग्रियों की कोचिंग दी जाए।

उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू तथा उनकी टीम द्वारा 2006 से लटका हुआ कार्य संपूर्ण करवाने पर वह बधाई के पात्र हैं। विधायक रिंकू ने इस पवित्र धाम के लिए सरकार से न केवल जमीन दिलवाई, बल्कि इसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री से ग्रांट भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि विधायक सुशील रिंकू जुझारू सेवादार हैं, जो अपने समाज के साथ साथ पूरे पंजाब की सेवा में जुटे हैं।

sushil rinku

स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज का धन्यवाद

विधायक सुशील रिंकू ने स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज का धन्यवाद किया। सुशील रिंकू ने कहा कि जिस जगह पर अब कम्युनिटी हॉल बनने जा रहा है उसका इतिहास बताते हुए कहा कि पिछली कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में निकाय मंत्री जगजीत सिंह द्वारा कम्युनिटी सेंटर के लिए यह जमीन अलाट करवाई गई थी। परंतु किन्हीं कारणों से इसको अमली जामा नहीं पहनाया जा सका।

उन्होंने आगे कहा कि यह सारा कार्य 108 स्वामी गुरदीप गिरी जी दे दिशा निर्देशों तथा आज्ञा अनुसार ही होगा। आगे बताते हुए विधायक ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा इस कम्युनिटी हॉल के लिए 2करोड़ 70 लाख रुपए की ग्रांड मंजूर की गई है जिससे इस भवन का निर्माण होगा। इस के लिए हम उन का धन्यवाद करते हैं।

ravidas bhawan

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे आप हमें सुझाव देंगे तथा जरूरतों के अनुसार आगे और भी कार्य समाज हित में वह करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि वह 108 स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज के विशेष ऋणी हैं जिन्होंने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 644वें आगमन पर्व के अवसर पर अपना समय निकालकर हमें आशीर्वाद देने यहां पहुंचे।

उन्होंने कहा कि स्वामी जी की देखरेख में सारा काम हो रहा है। महाराज जी के दिशानिर्देश में शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा काम पंजाब सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बूटा मंडी में कालेज का निर्माण चल रहा है, वहां क्लासेस चल रही हैं। थोड़े दिनों में बस्ती दानिशमंदा में 4 करोड़ रुपए की लागत से 6 एकड़ रकबे में सीनियर सेकेंडरी स्कूल का काम शुरू करने जा रहे हैं। इसके साथ छात्रों के लिए लाइब्रेरी समेत अन्य काम किए जा रहे हैं।

चौधरी जगजीत सिंह के बाद MLA सुशील रिंकू ने बनवाया श्री गुरु रविदास भवन, देखें Video

इस अवसर ये उपस्थित थे

इस अवसर पर गुलज़ारी लाल सारंगल,मदन जालंधरी, मदन लाल लोच, सुखदेव थापा,मंगा राम सारंगल,मेजर सिंह,सुखदेव राज,करतार सारंगल, तिलक खिंदर, अनुराग खिंदर, डॉ एस पी डालिया, सुलिन्दर कुमार,मास्टर राकेश आनन्द ,पार्षद बचन लाल,पार्षद जगदीश समराय,हरजिंदर लाडा, पार्षद सुनीता रिंकू, अशोक लोच,विजय लोच, प्रीतम लाल,पंकज चौधरी, जीत लाल लोच,योगेश मल्होत्रा, आशोक लोच,मैदान लंबरदार, दलोरी राम,बिल्ला राम भगत,पार्षद तरसेम लखोत्रा।

अनमोल ग्रोवर,लुभाया राम थापा, कलभूषण जस्सम,आकाश भगत, मदन लाल जंगराल, कैप्टन लाहोरी राम,उत्तम मिनिया, मुकेश बस्सन, प्रधान लवली, श्री भजन लाल धर्मा डालिया, अनिल अंगुराल, अजय कुमार,विजय मीता, तरसेम लाल,ललित सारंगल, तिलक राज मिनिया, हरदीप दीपा, लाली संधू, सचिन भंडारी,लक्की मल्होत्रा, चमन लाल सभरवाल, पवन मल्होत्रा, ब्रह्म स्वरूप, राजीव वर्मा,अशोक अरोड़ा जी,चरणदास थापा, नरेश काका,लाल सिंह जस्सम, चेयरमैन भजन लाल,प्रधान लवली, राविन्दर चौधरी, राकेश सेठ,चिंत राम महे,दिलावर महे, विवान महे, प्रमोद महे, दर्शन लम्बरदार।

विशेष तौर पर सभी उपस्थित हुए

सुखदेव अंगुराल,मास्टर रतन लाल,सत पाल पाला,ओम प्रकाश लोच,बलविंदर बस्सन, विजय सेक्रेटरी, बलविंदर बुल्ली,राज कुमार राजू,कैप्टन दया राम,विक्रांत खिंदर, जगदीश डालिया,विद्या सागर,इंद्र जीत कलेर, निर्मल कोटसदिक़, लवली यादव,संदीप वर्मा,चुन्नी लाल थापा,ओम प्रकाश भगत,कलभूषण जस्सम,पुरो देवी, पुष्पा देवी,निर्मला देवी, राज, तरण देवी,बबली, बिमला, प्रीतो,पुरो देवी कमलेश, दयावंती,कमलेश, अविनाश, कांता,कैलाश।

श्री गुरु रविदास कटरा मोहल्ला सभा, श्री गुरु रविदास चुंगी नो 9 सभा, श्री गुरु रविदास सभा शास्त्री नगर,श्री गुरु रविदास सभा न्यू शास्त्री नगर,श्री गुरु रविदास सभा बस्ती गुज़ा,जनहित सुधार सभा, भगवान वाल्मीकि सभा बस्ती शेख,पंचवटी गौशाला मंदिर कमेटी,न्यू रसीला नगर वेलफेयर सोसाइटी, बैंक कॉलोनी मॉडल हाउस कमेटी एवं बड़ी संख्या में इलाका निवासी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *