⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 159 शब्द|📅 24 Feb 2021

मोहाली। पंजाब के प्रख्यात गायक सरदूल सिकंदर (Sardool Sikander) का मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि एक माह पहले किडनी की दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आपरेशन सफल रहा, लेकिन इस बीच उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया। इसके कारण उनकी मौत हो गई।
सरदूल सिकंदर ने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। सरदूल सिकंदर भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े रहे। 1980 के दशक में सरदूल ने अपनी पहली अलबम “रोडवेज दी लारी” निकाली थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सरदूल सिकंदर ने कई हिट गाने दिए।
इसके अलावा फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 15 अगस्त 1961 को जन्मे सरदूल सिकंदर ने पंजाबी फिल्म जग्गा डाकू में शानदार अभिनय से अपनी अभिनय कला का लोहा मनवाया। उनके निधन पर फिल्मी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।
जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने आखिर क्यों की लोगों से अपील, देखें Video








